राज्यसभा चुनाव 2026, महाराष्ट्र और बिहार में बढ़ी सियासी, 16 मार्च को महामुकाबला

बिहार और महाराष्ट्र पर हैं, जहां गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारा एक बड़ी सियासी चुनौती बनकर उभरा है। बिहार में 5 सीटों के लिए चुनाव होना है, जहां एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

Rajya Sabha Elections 2026 M
5 राज्यों की 17 सीटों पर चुनावी जंग (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar23 Feb 2026 06:47 PM
bookmark

Rajya Sabha Elections 2026: देश के पांच राज्यों की 17 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव ने राजनीतिक गलियारों में सकता मचा दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और उसी दिन शाम तक नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की इन सीटों पर सत्ता और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर का आसार है। वर्तमान स्थिति के मुताबिक, इन 17 सीटों में से 9 सीटें एनडीए (NDA) के पास हैं, जबकि 8 सीटें विपक्ष के खाते में हैं। चुनावी गणित के मुताबिक, भाजपा अपनी संख्या बढ़ाने के मिशन पर है, वहीं विपक्ष भी कई राज्यों में एकजुट होकर सत्ता पक्ष को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

महाराष्ट्र और बिहार में गठबंधनों की अग्निपरीक्षा

इस बार सबसे अधिक नजरें बिहार और महाराष्ट्र पर हैं, जहां गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारा एक बड़ी सियासी चुनौती बनकर उभरा है। बिहार में 5 सीटों के लिए चुनाव होना है, जहां एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। यहां एनडीए की स्थिति मजबूत लग रही है, लेकिन लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे सहयोगी दलों की दावेदारी ने भाजपा के लिए सिरदर्द बढ़ा दिया है।

वहीं, महाराष्ट्र में 7 सीटों पर होने वाले चुनाव में महायुति (भाजपा-शिंदे गुट-एनसीपी) के पास 235 विधायकों का आंकड़ा उसे 6 सीटें आराम से दिला सकता है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर अड़चन बनी हुई है। शिवसेना (शिंदे गुट) 2 सीटों पर जमा है, जबकि भाजपा 3 सीटें अपने खाते में डालने के साथ ही आरपीआई को भी जगह देना चाहती है। सियासी जानकार मानते हैं कि दोनों ही राज्यों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के खेमों में 'सेंधमारी' और 'क्रॉस वोटिंग' का खतरा मंडरा रहा है।

हरियाणा और छत्तीसगढ़ में बराबरी का खेल

हरियाणा की 2 सीटों पर मौजूदा समीकरण बराबरी का संकेत दे रहे हैं। यहां एक सीट भाजपा और दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ की 2 खाली हो रही सीटों पर सत्ता परिवर्तन के बाद समीकरण बदल गए हैं। यहां भी दोनों पक्षों को एक-एक सीट मिलने की उम्मीद है, जिससे कांग्रेस को एक सीट का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

हिमाचल में कांग्रेस को राहत

हिमाचल प्रदेश की एकमात्र खाली हो रही सीट पर कांग्रेस को राहत की खबर है। विधानसभा में पर्याप्त बहुमत होने की वजह से इस सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन अगर विपक्ष ने बिहार और महाराष्ट्र में छोटे दलों के साथ मिलकर 'अंडरकरंट' पैदा किया, तो कुछ सीटों पर खेल पलटने की भी संभावना है।Rajya Sabha Elections 2026

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

शादी की दावत बनी जहर, 44 ग्रामीण बीमार, अस्पताल में बेड्स कम पड़े

फूड पॉइजनिंग का असर इतना गंभीर है कि उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में बेड कम पड़ने लगे। मोहलाई के 17 और बोइरगांव के 27 ग्रामीणों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

The wedding feast turned into poison
गरियाबंद में फूड पॉइजनिंग का कहर (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar23 Feb 2026 04:59 PM
bookmark

Chhattisgarh News : जिले के दो अलग-अलग ग्राम पंचायत क्षेत्रों में शादी समारोह में शामिल होकर भोजन करने के बाद फूड पॉइजनिंग की वजह से ज़मीन-आसमान एक कर दिया गया। शादी की खुशी में शामिल होने गए 44 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सुबह होते ही गांवों में एंबुलेंसों की आवाजें गूंजने लगीं और अस्पताल में मरीजों का तांता लग गया।

दो अलग जगहों पर एक साथ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ है। पहला मामला ग्राम पंचायत आमदी के आश्रित गांव मोहलाई का है, जहां के ग्रामीण कुटेना में आयोजित शादी समारोह के 'चौथिया' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं, दूसरा मामला ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव का है, जहां के ग्रामीण धवलपुर में आयोजित भोज कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

रात थी खुशियों भरी, सुबह हाहाकार

कल रात तक सब कुछ सामान्य था और ग्रामीण हंसी-खुशी दावत का आनंद लेकर अपने घर लौटे थे। लेकिन आज सुबह जैसे ही सूरज की किरणें पड़ीं, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। अचानक उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द ने गांवों में दहशत फैला दी।

अस्पताल में मचा हड़कंप

फूड पॉइजनिंग का असर इतना गंभीर है कि उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में बेड कम पड़ने लगे। मोहलाई के 17 और बोइरगांव के 27 ग्रामीणों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल परिसर में तिल रखने की जगह नहीं बची है और स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर मरीजों का इलाज कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बीमार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय

इस विपदा की घड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संभाल लिया है। आमदी पंचायत के सरपंच आत्माराम नेताम और दर्रीपारा के सरपंच राजकुमार सोरी मौके पर मौजूद हैं और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि किसी और को दिक्कत हो तो तुरंत इलाज दिया जा सके।

खाने के सैंपल लेकर की जाएंगी जांच

प्राथमिक दृष्टि से इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है। गर्मी के मौसम में भोजन का जल्दी खराब होना या साफ-सफाई में चूक इसका प्रमुख कारण हो सकता है। भोजन के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सभी ग्रामीणों की जान बचाना है। Chhattisgarh News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

पालघर में सनसनी, प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, पिता को मारी गोली

बोईसर के पूर्व महागांव इलाके के वलवे फाटा के पास स्थित एक चिकन ईटिंग सेंटर की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस सेंटर पर काम करने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।

Sensation in Palghar
गोली लगने से सुरेश वरखंडे की हालत गंभीर (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar23 Feb 2026 03:58 PM
bookmark

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर इलाके में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चिकन सेंटर पर काम करने वाली युवती के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद ड्राइवर ने गुस्से में आकर लड़के के पिता पर ही फायरिंग कर दी। हमले में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना बोईसर के पूर्व महागांव इलाके के वलवे फाटा के पास स्थित एक चिकन ईटिंग सेंटर की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस सेंटर पर काम करने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस बात से नाराज होकर सेंटर पर ही काम करने वाले ड्राइवर उमेश घरात ने युवती के साथ भागे लड़के के पिता सुरेश वरखंडे को निशाना बनाया।

आरोपी ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए रिवॉल्वर से सुरेश पर फायरिंग कर दी। गोली सुरेश के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत बोईसर स्थित अधिकारी लाइफ लाइन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कार्रवाई और आरोप

फायरिंग करने के बाद आरोपी उमेश घरात मौके से तुरंत फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोईसर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 301(6), 115(2), 352, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा एट्रोसिटीज एक्ट की धारा 3, 2(v) और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 27 के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस टीमें

बोईसर MIDC पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान स्पष्ट है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। फिलहाल, पुलिस घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है। Palghar News

संबंधित खबरें