West Bengal : हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटेंगी एजेंसियां : राज्यपाल
Agencies will deal strictly with hoodlums: Governor
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:24 PM
रिसड़ा (पश्चिम बंगाल)। दार्जिलिंग का दौरा छोड़कर हुगली जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि हुड़दंगियों को कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भीड़तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए काम करेगी सरकार
संवाददाताओं से मंगलवार को बातचीत में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार भीड़तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तरफ से ठोस कार्रवाई की जाएगी। हम हुड़दंगियों को कानून को अपने हाथों में लेने की कभी अनुमति नहीं देंगे। केंद्र, राज्य, राजनीतिक दल, मीडिया और जनता, भीड़तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हाथ मिलाएंगे। राज्यपाल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
दार्जिलिंग से रवाना होकर कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बोस सीधे हुगली जिले के रिसड़ा गये। राज्यपाल रेलवे गेट संख्या चार पर गये, जहां सोमवार रात हिंसा और आगजनी की गयी थी। रिसड़ा में रविवार की शाम रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प हुई थी। उसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष एवं पार्टी के विधायक बिमान घोष भी मौजूद थे। इस दौरान विधायक घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीरामपुर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिसके बाद निषेधाज्ञा लगा दी गयी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयीं। बोस जी20 बैठक में भाग लेने के लिए दार्जिलिंग गए हुए थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।