West Bengal : दुर्गापुर में एक ही परिवार के चार लोग घर में मृत मिले
Four people of the same family found dead in the house in Durgapur
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:32 PM
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार सुबह 40 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कुरीलियाडांगा स्थित एक घर में चारों शव मिले। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति का शव छत से लटका हुआ था, जबकि उसकी 35 वर्षीय पत्नी और दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। उन्होंने बताया कि कमरा अंदर से बंद था।
पुलिस के मुताबिक, मृतक दंपति की बेटी दो साल की और बेटा 10 साल का था। व्यक्ति के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर वह अपने रिश्तेदारों के दबाव में था। पुलिस ने संदेह जताया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों ने आत्महत्या और हत्या जैसे चरम कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका। हालांकि, पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर वे शांत हुए। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।