
उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप में चैंपियन होंगे। लेकिन बीजेपी वाले वहां भी भगवा रंग लेकर आए हैं। हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। यही नहीं मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग में रंग दिया गया है, यह अस्वीकार्य है। मुझे उनकी मूर्तियां खड़ी करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वो हर चीज को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं।"