पत्नी के सीने में गोली मारकर की हत्या, चरित्र पर श़क करता था पति
बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:31 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:31 AM
Bulandshahr News : बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालाँकि परिवार वालों ने सभी आरोपों को ख़ारिज किया है। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या
मामला बुलंदशहर की नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला देवीपुरा का है। यहाँ पर एक 50 वर्षीय महिला सुशीला की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला दिवाली की पूजा के बाद अपने कमरे में थी तभी उसकी हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पति ने की है। रात दस बजे के क़रीब की घटना बतायी जा रही है। पति ने लाइसेंसी राइफ़ल से पत्नी के सीने में गोली मार दी, जैसे ही वारदात परिवार के अन्य लोगों को और आस पास के लोगों को पता चली तो वह दंग रह गए।
चरित्र पर श़क करता था पति
पुलिस को भी मौक़े से ही किसी व्यक्ति ने सूचना दी तो पुलिस मौक़े पर पहुँची और मामले की जाँच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मौक़े से ही हत्यारोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने आला क़त्ल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक़ सामने आया कि पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर श़क करता था। इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की है। सामने आ रहा है कि पति शराब का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर आता और विवाद किया करता था। पत्नी यदि अपने किसी परिचित ससुराल वालों से भी बात करती थी तो इस पर भी श़क किया करता था। जानकारी के मुताबिक़ सामने आ रहा है कि पूरे मामले में ज्वेलरी और पैसों का लेन भी शामिल है।
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
जैसे ही पुलिस को पूरे मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौक़े पर पहुँची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि महिला काफ़ी सीधी सादी थी। पति उस पर बेवजह ही श़क किया करता था और अक्सर शराब पीकर विवाद किया करता था।