
Women Reservation Bill[/caption]
Women Reservation Bill में लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है । विधेयक के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की कुल संख्या में से एक तिहाई उन समूह की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। NFIW से जुड़ी और सीपीआई सांसद गीता मुखर्जी ही वो महिला सांसद थी जो महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में बनीं संयुक्त समिति की अध्यक्ष थी। महिला आरक्षण बिल को बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका थी।