अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिला PM मोदी से ये खास तोहफा
Women's Day 2024
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:08 AM
Women's Day 2024 : देश-दुनिया में आज (08 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश की मां-बहनों और बेटियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ऐलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट किया, अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा की 'महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।'
https://twitter.com/narendramodi/status/1765957902500823546?t=_FUfB2Tql7jBHMjp_pxAUw&s=08
रसोई गैस को और किफायती बनाना है - PM मोदी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। देश की महिलओं के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।
Women's Day 2024
https://twitter.com/narendramodi/status/1765938157684441315?t=YSJCNsjnVPFbmW6bEbsXPg&s=08
14.17 करोड़ मुफ्त LPG होंगे मुहैया
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी। वहीं आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम की ओर से भी इस बारे में जानकारी दी गई।