विश्व कप फाइनल: भारत को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनाएगा ये हथकंडे
13वां विश्व कप
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:28 PM
विश्व कप फाइनल: आखिरकार विश्व कप 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच ही गया। 19 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल के साथ ही इसका समापन हो जाएगा। विश्व कप का फाइनल मैच क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मैच मेजबान भारत और विश्व कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, इस मैच में भी यही अपेक्षा की जा रही है।
विश्व कप फाइनल: भारत का दावा है मजबूत
इस मैच में मेजबान भारत का दावा उसके खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन के कारण मजबूत नजर आ रहा है। भारतीय टीम इस समय जबर्दस्त फॉर्म में है और अब तक लगातार अपने सभी 10 मैच जीतकर अजेय बनी हुई है। इस टूर्नामेंट में उसे अब तक कोई टीम हराने में सफल नहीं हुई है। उसका विजयरथ लगातार आगे बढ़ रहा है, लगता यही है कि उसका ये रथ विश्व कप जीतने के बाद ही रुकेगा।
बल्लेबाजी में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल अच्छी फॉर्म में हैं, तो गेंदबाजी में बुमराह, सिराज, कुलदीप और जडेजा भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। मोहम्मद शमी के तो कहने ही क्या, उनकी गेंदें तो जैसे आग उगल रहीं हैं। बड़े-बड़े बल्लेबाज इस समय उनसे खौफ खा रहे हैं। लेकिन भारत को इस मैच में कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी, वरना उसे ये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तरह भारी पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम भी है अच्छी फॉर्म में, विश्व कप फाइनल
विश्व कप की शुरुआत में लड़खड़ाने वाली ऑस्ट्रेलिया अब संभल चुकी है। अब वो अपने पूरे रंग में नजर आ रही है। शुरुआत में सुस्ताने के बाद अब कंगारू टीम 5 बार की विजेताओं की तरह ही खेल रही है। अपने पहले 2 मैच गँवाने के बाद कंगारू टीम अपने पिछले 8 मैचों को जीतने में सफल रही है। टीम के अधिकांश बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
नॉक आउट मैचों में प्रेशर हैंडल करना कंगारू टीम को बड़े अच्छे से आता है। इसके अलावा वो दूसरी टीम पर हावी होने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चुकती। स्लेजिंग कर दूसरे खिलाड़ियों की एकाग्रता भंग करना उसकी पुरानी आदत है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के इन हथकंडों से सावधान रहना होगा। क्योंकि इस मैच में भारतीय टीम को दबाव में लेने के लिए कंगारू टीम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।