विश्व कप फाइनल टॉस हुआ भारत की पहले बल्लेबाजी, दोनों प्लेइंग इलेवन तय
ओडीआई विश्व कप 2027
भारत
RP Raghuvanshi
19 Nov 2023 07:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
19 Nov 2023 07:10 PM
विश्व कप फाइनल टॉस: विश्व कप 2023 के फाइनल में आज 2 बार की विजेता मेजबान भारत का मुक़ाबला 5 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है। इस मैच के लिए दुनियाभर की कई सिलेब्रिटीज भी स्टेडियम में मौजूद हैं। इस मैच में टॉस हो चुका है। साथ ही दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है।
विश्व कप फाइनल टॉस जीतकर, ऑस्ट्रेलिया की पहले फील्डिंग
इस मैच में टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता है और टॉस जीतकर उन्होंने पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसलिए फाइनल मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर ऑस्ट्रेलिया पर प्रेशर डालने का प्रयास करेगी। शाम को ड्यू आने की संभावना के कारण भी वो बड़ा लक्ष्य खड़ा करना चाहेगी।
विश्व कप फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन भी घोषित हो गई है। दोनों टीमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दोनों देश उसी टीम के साथ उतर रही हैं, जिसने सेमीफाइनल में जीत दिलाई थी। इसका मतलब है भारत की प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर के हाथ मायूसी लगी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को बाहर बैठना पड़ा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।