World Environment Day : पर्यावरण के अनुकूल बनाएं दैनिक गतिविधियां : राष्ट्रपति
Make daily activities environment-friendly: President
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:40 PM
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह के लिए अपनी दैनिक गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का आग्रह किया।
सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से यह आग्रह किया। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू फिलहाल सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर हैं।
प्रकृति को कुछ लौटाने की अब हमारी बारी
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम खुद को याद दिलाएं कि हम धरती माता की संतानें हैं। अब हमारी बारी है कि हम उस प्रकृति को कुछ लौटाएं, जो हमेशा हमारी जरूरतों और मांगों को पूरा करती है। आइए हम रोजमर्रा के जीवन की गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह भेंट में दें। आइए मिलकर एक हरा-भरा भविष्य बनाएं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।