
Samachar : नमस्कार। चेतना मंच के सभी पाठकों को हैप्पी मॉर्निंग। आपका दिन मंगलयमय हो। दीपावली का पर्व आने वाला है। आप सभी ने इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी होगी। इस दीपावली पर चेतना मंच आपसे अपील करता है कि प्रदूषण रहित दीवाली मनाएं और आपके अपने नोएडा को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। आइए जब जानते हैं कि आज इस बुलेटिन में क्या है खास...
1. नोएडा शहर में लगेगा अनोखा मेला, जुटेंगे एक लाख स्त्री व पुरुष
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में एक अनोखा मेला लगने वाला है। दीपावली के ठीक बाद नोएडा शहर में यह मेला 19 तथा 20 नवंबर 2023 को लगेगा। अपने आप में बेहद अनोखे इस मेले में नोएडा तथा आसपास के एक लाख स्त्री व पुरष एकजुट होकर भगवान सूर्य नारायण की सामूहिक पूजा अर्चना करेंगे। पूरी खबर पढ़े
2. गांव की मिट्टी में पली-बढ़ी तीन बेटियां बन गई बड़ी पहलवान
किसी लड़की, मां-बहन अथवा बेटी को अबला कहना व समझने का दौर अब इतिहास की बात हो गई है। हमारी बेटियां जो करिश्में कर रही हैं वे करिश्मे किसी पुरूष से कम नहीं हैं। भारत की बेटियां जमीन से लेकर आसमान यहां तक कि पाताल (समुद्र) तक में हर जगह गजब का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में UP के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव की मिट्टी में पली-बढ़ी तीन बेटियां बड़ी पहलवान बनकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं। पूरी खबर पढ़े
3. UP की इस IAS ने मॉडल्स को किया फेल, सीता के वेश में छायी
बेहद साधारण परिवार से आने वाली IAS अधिकारी ऋतु सुहास ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर यूपी में एक काबिल व मेहनती अधिकारी के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। यूपी की इस आईएएस अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में IAS ऋतु सुहास एक फैशन शो में रैंपवॉक कर रही हैं जिसमें उन्होंने कई मॉडल्स को फेल कर दिया है। पूरी खबर पढ़े
4. अक्षय भाटी तथा कृशांत बने राजस्थान में सपा प्रभारी
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) क्षेत्र में सक्रिय समाजवादी पार्टी के दो युवा नेताओं को सपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही युवा सपा नेताओं को राजस्थान के अलवर जिले की राजगढ़ विधानसभा सीट का प्रभारी बनाकर राजस्थान भेजा गया है। पूरी खबर पढ़े
5. नोएडा में बैंक मैनेजर ने युवती की बनाई न्यूड वीडियो
नोएडा के सेक्टर-48 स्थित इंडसइंड बैंक के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (एसआरएम) ने अपने साथ कार्यरत एक युवती को झांसे में लेकर धोखे से उसकी न्यूड वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर आरोपी ने युवती से 160000 रुपए भी हड़प लिए। पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने कई लोगों को वीडियो वायरल कर दी। पूरी खबर पढ़े
6. रंग-बिरंगी लाइटों से सराबोर नजर आ रहा है अपना नोएडा शहर
इस दीपावली पर भी नोएडा शहर किसी सजी-धजी दुल्हन सरीखा नजर आ रहा है। रात में रंग-बिरंगी लाइटों से नोएडा की छठा देखते ही बनती है। नोएडा प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग ने शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सराबोर कर दिया है। पूरी खबर पढ़े
7. हो जाएं अलर्ट : आपके लैपटॉप पर है चोरों की नजर
घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह ने नोएडा जोन के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने 9 लैपटॉप, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पूरी खबर पढ़े
8. नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के बड़े आंदोलन की तैयारी
किसानों द्वारा नोएडा प्राधिकरण पर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के किसान जनसंपर्क कर रणनीति बना रहे हैं। किसान नोएडा के विभिन्न गांवों में जाकर पंचायत कर प्राधिकरण पर होने वाले आंदोलन के लिए किसानों को एकजुट कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
9. दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गैंगवार, फायरिंग होते ही घर में बंद हो गए कालोनीवासी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सटे दिल्ली-यूपी बार्डर में दो गैंग के बीच देर रात हुई गैंगवार में कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग और पथराव होते ही दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर स्थित मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी और मोहल्ले के लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर छुप गए तथा दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। पूरी खबर पढ़े
10. Noida News : दबंगों ने तीन युवकों को खुंखार पिटबुल से कटवाया
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आवारा व पालतू कुत्तों के हमलों की खबर अक्सर सामने आती है, लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो हैरान करने वाली है। नोएडा के याकूबपुर गांव में कुछ दबंगों ने मामूली से विवाद में तीन युवकों पर खतरनाक नस्ल के डॉग पिटबुल को छोड़ दिया। पिटबुल ने युवकों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़े