
Aaj ka Samachar | चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्यारभरी नमस्कार, गुड़ मॉर्निंग! आपका दिन मंगलमय हो। चेतना मंच के इस प्रात:कालीन बुलेटिन में कई खबरें बेहद ही खास हैं। यहां हम आपको नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों से रूबरू कराएंगे। आइए जानते हैं कि क्या है आज का समाचार...
1. नोएडा में हर महीने 3 महिला और 6 बच्चियां बनती हैं हवस की शिकार
नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्ध नगर में हर महीने तीन महिला/युवती और आधा दर्जन बच्चियां हवस का शिकार होती हैं। मतलब साफ है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) की महिलाएं, युवतियां और किशोरियां (बच्चियां) हवस के भूखे दरिंदों के निशाने पर रहती हैं और मौका लगते ही हवस के दरिंदे अपने मकसद में पूरा भी हो जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें
2. नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, किया घेराव
नोएडा के किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड, 64.7 प्रतिशत मुआवजा देने सहित कई मांगों को लेकर एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। नोएडा के तमाम गांवों के किसान नोएडा के सेक्टर-5 स्थित बारातघर पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च करते नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
3. एलिवेटिड रोड पर अब रील बनाने वालों की खैर नहीं, प्राधिकरण करने जा रहा यह काम
नोएडा के एलिवेटिड रोड पर स्टंट करते हुए रील बनाने वालों पर लगाम कसने के लिए नोएडा प्राधिकरण एक बड़ा काम करने जा रहा है। नोएडा के एलिवेटिड रोड पर 9 ऐसे स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जहां पर बिगडैल रईसजादे स्टंट करते हुए रील बनाते हैं। पूरी खबर पढ़ें
4. Noida Traffic Rules: तोड़ा नियम तो गंवाना पड़ जाएगा ड्राईविंग लाइसेंस
दि आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथवा इसके आसपास के क्षेत्र में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। नोएडा का परिवहन विभाग (RTO) नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध बेहद सख्ती बरत रहा है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1032 चालकों के ड्राईविंग लाइसेंस (DL) निलंबित (Suspend) कर दिए गए हैं। अगला नम्बर आपका भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें
5. जेवर एयरपोर्ट के आस-पास बनेंगे प्राइवेट अस्पताल तथा नर्सिंगहोम
UP के ग्रेेटर नोएडा शहर की बगल में विकसित हो रहे यमुना सिटी के क्षेत्र में जल्दी ही प्राइवेट अस्पताल तथा नर्सिंगहोम बनेंगे। यमुना सिटी में ही देश का सबसे बड़ा हवाई अडडा जेवर एयरपोर्ट (Noida International Airport) बन रहा है। पूरी खबर पढ़ें
6. Noida News : नोएडा में खुलेगा डाक विभाग का नया डाक मंडल
UP के नोएडा शहर में जल्दी ही डाक-तार विभाग का नया दफ्तर खोला जाएगा। यह नया दफ्तर डाक मंडल (सर्किल ऑफिस) होगा। अभी तक नोएडा (गौतमबुद्धनगर जिला) का डाक मंडल कार्यालय गाजियाबाद में है। पूरी खबर पढ़ें
7. नोएडा के पुलिस थानों की बदलेगी रीति-नीति, स्वागत में मुस्कुराते हुए नजर आएंगे पुलिसकर्मी
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने एक अनोखी योजना तैयार की है। इस योजना के तहत नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के थानों का स्वरूप बदल जाएगा। योजना यह है कि नोएडा के किसी भी थाने में कोई भी नागरिक जाए तो थाने में बैठे हुए सिपाही पूरी सभ्यता के साथ मुस्कुराते हुए आंगतुक का स्वागत करते नजर आएं। पूरी खबर पढ़ें
8. तीन साल बाद भी पता नहीं चला कौन है करोड़ों के खजाने का मालिक
ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी-2 का खजाना आज भी रहस्य बना हुआ है। तीन साल पहले चोरों ने ग्रेटर नोएडा शहर की इस सोसायटी से 36 किलोग्राम सोना व 6 करोड़ रूपये चुराए थे। इन चोरों के पकड़े जाने पर ग्रेटर नोएडा में मिले इस अवैध खजाने को लेकर हड़कंप मच गया था। तीन साल बीत चुके हैं किन्तु आज तक उस खजाने के असली मालिक का पता नहीं चला है। पूरी खबर पढ़ें
9. ग्रेटर नोएडा में पंचायत का फरमान, शादी, समारोह में इस काम पर लगाई गई रोक
पंचायतों के अजीबो गरीब फरमान और फैसलों को लेकर हरियाणा की खाप पंचायतें बहुत ही चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इस बार ग्रेटर नोएडा के एक गांव में आयोजित हुई पंचायत में एक ऐसा फरमान सुनाया गया है, जो बेहद ही चर्चा में आ गया है। पूरी खबर पढ़ें
10. एयर फोर्स की सुरक्षा में सेंध, हिंडन एयरबेस की दीवार के नीचे मिली सुरंग
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। टीलामोड थाना क्षेत्र की इरशाद कॉलोनी की तरफ से हिंडन एयर फोर्स की दीवार के नीचे 4 फीट गहरी सुरंग देखी गई है। पूरी खबर पढ़ें