
Aaj ka Samachar | गुड़ मॉर्निंग! खुश रहें मस्त रहें। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तीन राज्यों में मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई है, उसने सभी को चौंका दिया है। जो व्यक्ति सीएम बनने की रेस में शामिल नहीं थे, उन्हें सीएम का दर्जा दिलाकर उन लोगों को चुप्पी साधने को विवश कर दिया, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम बनने की दावेदारी पेश कर रहे थे। लेकिन हम यहां आपको नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर की प्रमुख खबरों से रूबरू कराएंगे। आइए जानते हैं...
1. नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आसानी से नहीं मनाया जा सकेगा क्रिसमस और नए साल का जश्न
क्रिसमस पर्व आने वाला है और इसके बाद नया साल भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जनपद में स्थित होटल व रेस्टोरेंट आदि की ओर से क्रिसमस व नए साल के जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
2. नोएडा की झुग्गी बस्ती में लगी भयंकर आग, आधा दर्जन मवेशियों की मौत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार की दोपहर एक बड़ा अग्निकांड हो गया। नोएडा के सेक्टर 123 स्थित पर्थला चौक के पास झुग्गी बस्ती में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। इस अग्निकांड की वजह से झुग्गीवासियों में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें
3. नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया, धरनास्थल पर किया हवन
भारतीय किसान परिषद के बैनर तले ग्रामीणों का धरना नोएडा के सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों के उग्र रूप को देखते हुए उन्हें आज वार्ता के लिए बुलाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
4. खुश खबरी : नोएडा के सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल होते हुए ग्रेनो वेस्ट तक जाएगी एक्वा लाइन
नोएडा के सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह लाइन नोएडा के सेक्टर-51 से सेक्टर-61, सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल के सामने से होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
5. नोएडा में शुरू हुआ गारमेंट शो ऑफ इंडिया का 8वां संस्करण
नोएडा के सेक्टर सेक्टर 62 स्थित एक्सपो सेंटर में गारमेंट शो ऑफ इंडिया (Garment Show of India) की सोमवार से शुरूआत हो गई है। प्रदर्शनी में नोएडा तथा अन्य स्थानों के परिधान समूहों से 100 से अधिक निर्माताओं ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़ें
6. बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी, हाईकोर्ट ने लगाई ये पाबंदियां
ग्रेटर नोएडा (जनपद गौतमबुद्धनगर) की बार एसोसिएशन के प्रस्तावित चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने कुछ सख्ती कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
7. NPCL ने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी: लगाया 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
NPCL ने इन दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए कमर कस ली है और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। NPCL नोएडा पॉवर कंपनी लिमिटेड की टीम ने पिछले चार दिनों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। पूरी खबर पढ़ें
8. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों मेट्रो छोड़िए, रैपिड रेल लीजिए, ये होंगे स्टेशन
ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। खुशखबरी यह है कि ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को रैपिड रेल की सौगात मिलेगी। आगामी 14 दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित बैठक में इस परियोजना को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें
9. बांग्लादेशी महिला सोनिया के केस में अब टोने टोटकों का सहारा
अपने पति को लेने के लिए बांग्लादेश से भारत के ग्रेटर नोएडा में आई बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर के केस में एक नया मोड़ आया है। सोनिया अख्तर ने आरोप लगाया कि उसके पति सौरभ तिवारी के परिजन उसके घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं और उस पर रोकथाम के लिए टोने टोटको का सहारा ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
10. सात महीने की बच्ची से हैवानियत करने वाला दरिंदा अब जिंदगीभर रहेगा जेल में
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सात माह की बच्ची को उठाकर उसके साथ दरिंदगी करने वाले एक वहशी दरिंदें को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) जिला न्यायालय ने जिंदगीभर के लिए कालकोठरी यानि जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें