
Samachar : नमस्कार। आशा है कि आप सभी स्वस्थ व प्रसन्न होंगे। चेतना मंच के इस खास पेशकश में आपके लिए कई खबर काम की है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने दो बड़ी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। यह दोनों कंपनियां युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी। चलिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा की खास खबरों पर नजर डालते हैं ...
1. नोएडा में है कई बीमारियों की दवा, हंसते-हंसते हो जाएगी दूर
उत्तर प्रदेश का शो विंडो नोएडा यूं तो कई मामलों में अपनी खास पहचान रखता है लेकिन क्या आपको पता है कि नोएडा में कई बीमारियों की एक ऐसी अचूक दवा है जो हंसते-हंसते खत्म होकर आपके जीवन को स्वस्थ्य और निरोगी बनाता है। पिछले 9 सालों से इस दवा का इस्तेमाल कर नोएडा में कई लोग जोश और ताजगी भरी जिंदगी जी रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
2. युवाओं के लिए खुशखबरी, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा यमुना प्राधिकरण
यूपी के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रह रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। खबर यह है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) मिक्स लैंड यूज योजना के तहत दो बड़ी कंपनियों से हाथ मिला रहा है। पूरी खबर पढ़े
3. लेखपाल की करामात, सर्वे कार्यालय से गायब जमीन की खतौनी के कागजात
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के किसानों की जमीन को हरियाणा के किसानों के नाम कर दिए जाने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा यह हुआ है गौतमबुद्धनगर जनपद के सर्वे कार्यालय से यूपी हरियाणा की सीमा पर स्थित हरियाणा के किसानों की तीन एकड़ जमीन के कागजात गायब है। पूरी खबर पढ़े
4. एल्विश यादव मामला : क्या है लाल डायरी, जिसमें दफन हैं कई राज
उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेव पार्टी के आयोजन और सांपों की जहर सप्लाई मामले में एक ‘लाल डायरी’ सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस लाल डायरी में चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव से संबंधित कई राज दफन हैं। जांच के दौरान पुलिस को मिली लाल डायरी को पुलिस कोर्ट में पेश कर सकती है। पूरी खबर पढ़े
5. Noida News कोबरा सांप ने मासूम बच्ची को डसा, अस्पताल में तोड़ा दम
नोएडा के सेक्टर 116 में झाड़ियां के बीच छिपे एक जहरीले सांप ने मासूम बच्ची को डस लिया आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पूरी खबर पढ़े
6. अधर में लटका फोनरवा का चुनाव, डिप्टी रजिस्ट्रार को शिकायतकर्ताओं के जवाब का इंतजार
विवादों के बाद नोएडा में फोनरवा के चुनाव पर छाये अनिश्चितता के बादल फिलहाल छंटने के आसार नहीं दिख रहे हैं। चुनाव को लेकर खूब आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर फोनरवा चुनाव को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है। पूरी खबर पढ़े
7. यीडा ने किसानों को दिया शानदार गिफ्ट, हजारों ग्रामीणों की हुई बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा से सटे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक बेहद ही शानदार गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट के मिलने के बाद 45 किसानों और ग्रामीणों की बल्ले बल्ले हो गई है। पूरी खबर पढ़े
8. बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा के 124 गांवों में दौड़ेगी ई बसें, तैयार किए गए रुट
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह खबर खुश करने वाली है। ग्रामीणों को अब अपने गांव से दूसरे गांव और नोएडा व ग्रेटर नोएडा आने जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़े
9. Whatsapp में होगा बदलाव; Android फोन चलाने वालों के लिए नई मुसीबत
क्या आप भी एंड्रॉयड फोन से WhatsApp चलाते हैं? अगर हां, तो WhatsApp का यह नया बदलाव आपको चिंता में डाल सकता है। हाल ही में Google और WhatsApp ने एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़े
10. MP Elections 2023 : पिंक साड़ी वाली खुबसूरत पोलिंग अफसर बनी चर्चा का विषय
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान होना है। मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर अपने अपने पोलिंग बूथों की ओर रवाना हो रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में पिंक साड़ी वाली एक महिला पोलिंग अफसर अपने खास अंदाज के कारण खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरी खबर पढ़े