
Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्यारभरी नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो। आप स्वस्थ रहे मस्त रहे। चेतना मंच की पेशकश आज का समाचार में हम बात करेंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद की खबर और घटनाक्रम की। आइए जानते हैं कि आज के प्रमुख समाचार क्या हैं...
1. एक बड़े महापर्व के लिए तैयार हुआ नोएडा शहर, कई सेक्टरों में सज गए घाट
यूपी का हाईटेक सिटी एक बड़े महापर्व के लिए फिर से तैयार हो गया है। यह महापर्व है सूर्य की अराधना, साधना और अध्यात्म का। इस महापर्व को मनाने के लिए नोएडा के कई सेक्टरों को विशेष रुप से सजाया और संवारा गया है। इस महापर्व पर भगवान सूर्यदेव की अराधना करने के लिए कई सेक्टरों में घाटों को सजाया गया है। पूरी खबर पढ़े
2. नोएडा में बैठकर अमेरिका के लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में साइबर ठगों का जाल न केवल इंडिया बल्कि इंडिया के बाहर भी फैल रहा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा नोएडा केि थाना फेस 1 पुलिस ने किया है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नोएडा में बैठकर अमेरिका (USA) के लोगों को निशाना बना रहे थे। पूरी खबर पढ़े
3. राहुल ने खोले रेव पार्टी के कई गहरे राज, कैसे फंसा एल्विश यादव
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में आयोजित रेव पार्टी और सांपों का जहर सप्लाई मामले में पकड़े गए राहुल की रिमांड पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने राहुल को रिमांड पर लेते ही पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद राहुल ने रेव पार्टी से जुड़े कई गहरे राज खोले हैं। पूरी खबर पढ़े
4. इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाना पड़ गया भारी, पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइक पाने तथा फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए पिस्टल व तमंचे के साथ वीडियो अपलोड करना एक युवक को खासा महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा के थाना इकोटेक 1 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को तमंचे और कारतूस सहित दबोच लिया है। पूरी खबर पढ़े5. निविदा आवंटन में गड़बड़ी रोकने को यीडा अपनाएगा हाईटेक तरीका
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में किसी भी तरह की निविदा दाखिल करने और निविदाओं में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए YEIDA एक हाईटेक तकनीक अपनाने जा रहा है। इस तकनीक के लागू हो जाने से YEIDA में सिविल, बिजली और उद्यान के कार्यों में गड़बड़झाला नहीं हो सकेगा। पूरी खबर पढ़े
6. हरियाणा के किसानों ने ग्रेटर नोएडा में 1108 एकड़ जमीन पर जताया हक
जमीन के मसले को लेकर गुरुवार को हरियाणा के सोलड़ा और पैहरूका गांव के किसान ग्रेटर नोएडा के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना है कि हाईकोर्ट ने उनके विवाद को 2002 में निपटाने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक उनकी जमीन को गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने राजस्व में दर्ज नहीं किया है। पूरी खबर पढ़े
7. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चोरों का साम्राज्य, धड़ाधड़ हुई चोरी की आधा दर्जन वारदात
नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के केंद्रीय विहार सेक्टर पी-4 में चोरों ने एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण, नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार दीपावली की छुट्टियों में घूमने के लिए रणथम्बोर (राजस्थान) गया हुआ था। छुट्टियां बिताने के बाद परिवार के सदस्य जब वापस घर लौटे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। पूरी खबर पढ़े
8. अवैध होर्डिंग-बैनरों से बदसूरत हो रहा ग्रेटर नोएडा; जुर्माना लगाने की उठी मांग
प्राधिकरण हर महीने करोड़ों रुपए खर्च करता है, ताकि इसे साफ रखा जा सके, लेकिन कुछ लोग होर्डिंग फ्लैक्स लगा कर इसकी सूरत बिगाड़ रहे हैं। पूरे एनसीआर की बात करें, तो एक ग्रेटर नोएडा ही है, जो हरियाली से लेकर हर मामले में खूबसूरत और अपडेटेड है। पूरी खबर पढ़े
9. दिल्ली में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेंगे शराब के ठेके और बार
यह खबर उन लोगों को गहरा झटका दे सकती है, जो शराब पीने के शौकिन हैं, क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शराब के शौकीनों के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत दिल्ली में देसी, विदेशी शराब के ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे। बार में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। पूरी खबर पढ़े
10. मोहन नगर से हिंडन की तरफ दो दिन के लिए लगा लॉकडाउन, जानें क्यों
गाजियाबाद और आसपास वालों के लिए छठ पर्व पर घर से निकलने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि अगले दो दिन वाहनों पर कुछ रास्तों पर लॉकडाउन रहेगा। खास जानकारी यह है 19 और 20 नवंबर को दो दिन मोहननगर की ओर से हिंडन पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों को जाने पर रोक रहेगी। पूरी खबर पढ़े