
Aaj ka Samachar | गुड मॉर्निंग, आपका दिन मंगलमय हो। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें। चेतना मंच के इस प्रात:कालीन संस्करण में हम बात करेंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक गतिविधियों की। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले फ्लैट बॉयर्स को मालिकाना हक दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए जानते हैं आज के प्रमुख और ताजा समाचार...
1. खुशखबरी : तैयारी करके रखें फ्लैट बॉयर्स, जल्द शुरू होगी फ्लैटों की रजिस्ट्री
पिछले काफी समय से अपने फ्लैट का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे फ्लैट बॉयर्स के लिए एक बड़ी और खुशखबरी है। यदि आप फ्लैट बॉयर्स हैं तो आप अपनी तरफ से अभी से पूरी तैयारी करके रखें क्योंकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
2. एक ही दिन में 527 मेगावाट बिजली खर्च कर गए ग्रेटर नोएडा के नागरिक
पूरे उत्तर भारत को ठंड, शीतलहर और कोहरे ने अपनी चपेट में ले रखा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी ठंड का जबरदस्त प्रकोप दिखाई दे रहा है। ठंड के कारण ग्रेटर नोएडा में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। एक ही दिन में रिकॉर्ड बिजली की मांग दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें
3. ग्रेटर नोएडा के इस गांव में हुआ बड़ा जमीन घोटाला, नप सकते हैं कई अधिकारी
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जमीन का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यूपी के सीएम आदित्यनाथ से की गई शिकायत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा एक्शन लिया गया है। सीएम कार्यालय से जांच के आदेश जारी होने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
4. भ्रष्टाचारी पूर्व चीफ इंजीनियर का बेटा संभालेगा मैनेजर का पद, HC ने किया बहाल
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के बेटे सन्नी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत प्रदान करते हुए बहाल कर दिया है। अब वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मैनेजर का पद संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें
5. रवि काना केस: एक कर रहा था अपनी मां का अंतिम संस्कार, दूसरा था बनारस, फिर किसने किया युवती से रेप ?
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना और उसके साथियों पर दर्ज युवती से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती से गैंगरेप किए जाने के मामले में आए नए मोड़ से मामले की जांच कर रही पुलिस भी उलझ गई है। बरहाल, पुलिस बड़ी ही सोच समझ कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पूरी खबर पढ़ें
6. नोएडा स्टेडियम में लगेगा फूलों का बड़ा मेला, प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी
नोएडा में फरवरी का अंतिम सप्ताह कुछ खास रहने वाला है। यहां पर फूलों का एक बड़ा मेला लगने वाला है। इस मेले के आयोजन के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की ओर से नोएडा फ्लावर शो 2024 का आयोजन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
7. दिन दहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नोएडा, युवक की हत्या
यूपी के नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां दिन दिन दहाड़े जिम करने जा रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने युवक को पांच गोलियां मारी है। कार में बैठे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें
8. शासन के आदेशों को पलीता लगा रहे हैं नोएडा प्राधिकरण के ACEO
लगता है सूबे में निमाज बदलने के बाद भी नोएडा प्राधिकरण के चंद अफसर पूर्व सरकारों की मानसिकता से उबरने को तैयार नहीं है। सरकार के कड़े निर्देशों का खुला उल्लंघन करने में ये अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
9. पति अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए डालता है दबाव, विरोध करने पर करता है पिटाई
उत्तर प्रदेश के नोएडा में दहेज उत्पीड़न का एक अजीब मामला सामने आया है। मायके से अतिरिक्त दहेज ना लाकर देने पर एक विवाहिता का पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। मना करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती है। पूरी खबर पढ़ें
10. भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा, विमल पुंडीर को गौतमबुद्धनगर की कमान
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के बीच प्रदेश भर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 25 किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पूरी खबर पढ़ें
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।