
Aaj ka Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को सोमवार की प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
नोएडा शहर के बीचोंबीच स्थित निठारी गाँव में हुआ 19 बच्चों का नरसंहार भारत की पूरी व्यवस्था की पोल खोल रहा है। देश के 19 परिवारों का दुखदाई रुदन हमारे सिस्टम को सुनाई नहीं पड़ रहा है। इस सिस्टम को चलाने वाले अपने कान भले ही बन्द कर लें लेकिन नोएडा का यह निठारी काण्ड पूरे सिस्टम के गाल पर ज़ोरदार थप्पड़ है। पूरी खबर पढ़े
नोएडा के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में डांडिया नाइट शो का आयोजन किया गया जहां पंजाबी गाने पर लोग जमकर थिरके। डांडिया नाइट का शो शाम छह बजे जैसे ही शुरू हुआ उसके कुछ देर बाद ही लोगों में उत्साह बढ़ता गया। देखते-देखते डांडिया नाइट शो ने ऐसा समा बांधा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बच्चों और युवा खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। पूरी खबर पढ़े
हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हर साल देवोत्थान एकादशी (देवउठनी एकादशी) के दिन से शादी ब्याह का मुहुर्त बनता है और इसी दिन से विवाह प्रारंभ होते हैं। इस साल 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है और इसी दिन से विवाह प्रारंभ होंगे। इस दिन से तेइस दिन तक के मुहुर्त में 35 लाख शादियों के होने का अनुमान लगाया गया है। इन शादियों में इस दरम्यान जो खरीदारी होगी वह 4.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। पूरी खबर पढ़े
भारत देश में दशहरे का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में दशहरा पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षक का अंत किया था, जिसको लेकर शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरा पर्व के दिन भगवान श्रीराम की पूजा का विशेष विधान है। इसके अलावा शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन को बहुत ही शुभ माना गया है। पूरी खबर पढ़े
यूपी का आधुनिक शहर नोएडा विकास को लेकर नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए नोएडा को खासा पसंद किया जाता है, लेकिन नोएडा का एक हिस्सा ऐसा भी है जो फ्लैट बॉयर्स की पहली पसंद बन रहा है। नोएडा के इस हिस्से को नोएडा एक्सटेंशन के नाम से जाना जाता है। इन दिनों फ्लैट बॉयर्स नोएडा एक्सटेंशन में बसना पसंद कर रहे हैं। हाल यह है कि जो व्यक्ति नोएडा अथवा दिल्ली एनसीआर के दूसरे क्षेत्र में रह रहा है, वह भी नोएडा एक्सटेंशन की तरफ दौड़ रहा है। पूरी खबर पढ़े
उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद में इन दिनों परिवहन विभाग की ओर से वाहनों को लेकर बड़ी कार्यवाही की जा रही है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एनजीटी के नियमों के तहत उम्र पूरी कर चुके वाहनों को सड़कों से हटाया जा रहा है। अब खबर यह है कि नोएडा में चालीस हजार वाहनों को हटाया जाएगा और इनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। ये वो वाहन हैं जिनकी आयु पूरी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़े
नई दिल्ली। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर और नोएडा में बसे लाखों प्रवासियों के लिए छठ पूजा पर उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों संचालन शुरू किया है। छठ पूजा पर अपने अपने घर जाने और वापस लौटने वाले प्रवासियों के लिए कई विशेष का संचालन शुरू किया जा रहा है। दीपावली और छठ पूजा के लिए जिन लोगों की छुट्टी निर्धारित हो गई है, वह अभी से अपना रिजर्वेशन करा सकते है। खास बात यह है कि अब रिजर्वेशन कराने पर उन्हें कंफर्म टिकट अवश्य मिलेगा। पूरी खबर पढ़े
यूपी की योगी सरकार ग्रेटर नोएडा मे नजदीक बन रहे जेवर एयरपोर्ट का दायरा बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है। जेवर एयरपोर्ट के दायरे को बड़ा करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) 1200 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण करने जा रहा है। जमीन अधिग्रहण करने के लिए प्राधिकरण की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही जमीन अधिग्रहित कर ली जाएगी। बताया जाता है कि जेवर एयरपोर्ट के नजदीक एविएशन इंडस्ट्री हब डवलप किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
धर्मशाला में खेले गए विश्व कप के 21वें मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर कीवी टीम के खिलाफ अपनी हार के सिलसिले को तोड़ दिया। 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ये मैच कड़े संघर्ष के बाद 4 विकेट से जीता। भारत की इस जीत में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर और विराट ने शानदार 95 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुँच गया है। पूरी खबर पढ़े
विश्व कप 2023 में 23 अक्तूबर को दो पड़ोसियों पाकिस्तान और अफगानिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस मैच के रोमांचक होने की संभावना जताई जा रही है। इस विश्व कप में पाकिस्तान को 2 जीत और 2 हार मिली हैं। जबकि अफगानिस्तान को अब तक सिर्फ 1 ही जीत मिली है और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।