
Aaj ka Samachar : नमस्कार, हैप्पी गुड़ मार्निंग ! आशा है आप सभी स्वस्थ व प्रसन्न होंगे। आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे, मस्त रहें। चेतना मंच की प्रात:कालीन इस विशेष पेशकश में आपके लिए कई खास खबर हैं। कल दिनभर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र सुर्खियों में रहा। यहां पर जहां मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया तो वहीं एक बिल्डर के बाउंसरों ने आंदोलन कर रहे किसानों पर धावा बोल दिया। आइए जानते हैं कि क्या खास खबरें...
1. सर्वोत्तम बिल्डर के बाउसंर और किसानों में टकराव, दो घायल
ग्रेटर नोएडा के पास बसे दादरी कस्बे से इस समय बड़ी खबर आयी है। यहां रामगढ़ गांव में सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों और किसानों के बीच बड़ा टकराव हो गया है। बिल्डर के बाउंसरों ने किसानों पर लाठी डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें दो किसानों गंभीर चोट आई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़े
2. दादरी में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, खंडित की मंदिर की मूर्तियां
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा के पास बस दादरी में असमाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। बुधवार की देर रात दादरी में स्थित एक मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़े
3. सावधान ! नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सक्रिय है लिटिल गैंग, पलक झपकते ही कर देते हैं माल साफ
नोएडा और ग्रेटर नोएडा यूपी के दो ऐसे शहर हैं, जो देश की राजधानी दिल्ली के पास बसे हैं। नोएडा को हाईटेक सिटी और ग्रेटर नोएडा को यूपी का आधुनिक शहर कहा जाता है। इन दोनों शहरों के अपराधी भी बड़े ही हाईटेक और आधुनिक है। अब यहां पर चोरी करने वाले एक नए गैंग ने दस्तक दी है। पूरी खबर पढ़े
4. नोएडा प्राधिकरण के CEO का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, लेखपाल मनोज सिंघल सस्पैंड
उत्तर प्रदेश के नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम. ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण में तैनात एक लेखपाल को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे होने के कारण सस्पैंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़े
5. नशे का सिंडीकेट तोड़ने के लिए टोलफ्री नंबर 8882120733 पर कर दें कॉल
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) नशे का कारोबार करने वालों के लिए एक बड़ा हब बनता जा रहा है। नोएडा में बड़े पैमाने पर पकड़ी जा रही ड्रग्स ने जहां पुलिस के होश उड़ा दिए हैं, वहीं जिला प्रशासन की नींद भी हराम कर दी है। अब डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नशे के कारोबार को जनपद से खत्म करने का बीड़ा उठाया है। पूरी खबर पढ़े
6. प्रसिद्ध किसान नेता की लगेगी भव्य प्रतिमा, अनावरण समारोह में जुटेंगे अनेक नेता
ग्रेटर नोएडा में प्रसिद्ध किसान नेता स्व. बिहारी सिंह बाग़ी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रूपवास गाँव में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण 29 नवंबर को किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
7. अधर में लटका गोल्फ कोर्स का निर्माण, ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोका
नोएडा प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के निर्माण में फिर ब्रेक लग गए हैं। जमीन अधिकरण को लेकर गांव कामबख्शपुर तथा झट्टा के किसानों तथा प्राधिकरण के बीच चल रहा विवाद अभी सुलझा भी नहीं कि अब निर्माण कर रहे ठेकेदार ने भुगतान होने के कारण काम रोक दिया है। पूरी खबर पढ़े
8. चाय की टपरी पर काट रही थी केक तभी आ गया प्यार में पागल प्रेमी, कर दिया कांड
ऑफिस के दोस्तों के साथ चाय की टपरी पर केक काट रही युवती के दोस्तों पर एकतरफा प्यार में पागल युवक ने रॉड से हमला कर दिया। युवक ने युवती के दो दोस्तों का रॉड से सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर थाना फेस 1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़े
9. जिंदगी से हार मान रहे नोएडा के लोग, महिला और युवती ने दी जान
मानसिक तनाव लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है कि वह जिंदगी से ही हार मान रहे हैं। मानसिक तनाव व घरेलू विवाद के चलते एक युवती एवं महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। पूरी खबर पढ़े
10. हलाल प्रॉडक्ट के खिलाफ नोएडा में चला अभियान, खाद्य विभाग ने की छापेमारी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ‘हलाल सर्टिफाइड’ प्रॉडक्ट को बैन किए जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डेढ़ दर्जन से अधिक रिटेल स्टोर और मॉल पर छापेमारी करके हलाल प्रॉडक्ट की जांच पड़ताल की। पूरी खबर पढ़े