
Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को सोमवार की प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग और दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। आज पूरे देश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा रावण दहन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इसी के साथ दहशरा महोत्सव के कार्यक्रमों को भी अंतिम रुप दिया जा रहा है। मंगलवार की शाम को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। यदि आप भी रावण दहन का रोमांचक नजारा देखना चाहते हैं तो अभी से अपनी सीट रिजर्व करा लें। पूरी खबर पढ़े
2. अब सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाएगा निठारी कांड, नोएडा DDRWA लड़ेगा लड़ाई
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि देश दुनिया को हिला देने वाले चर्चित निठारी कांड के पीड़ितों को सुप्रीम कोर्ट में न्याय दिलाने के लिए शहर के एक संगठन ने पहल की है। यह संगठन निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़े
3. नोएडा में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह, थाईलैंड ने जीता प्रथम पुरस्कार
नोएडा के सेक्टर-44 के बालिका कॉलेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में देश-विदेश के लोक नृत्य दलों ने अपने-अपने देशों के संस्कृतिक लोक नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में भारत के अलावा 9 देश जिनमें पोलैंड, बुल्गारिया, रोमानिया, उज़्बेकिस्तान, श्रीलंका, किर्गिस्तान, थाईलैंड, साउथ कोरिया व भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर व पंजाब के कलाकार मुख्य रूप से शामिल हुए। पूरी खबर पढ़े
3. बड़े काम की चीज है रावण के पुतले की लकड़ी, दूर होती है कई परेशानियां
24 अक्टूबर, मंगलवार को पूरे देश और विदेश में विजयादशमी यानि दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दशहरा पूजा के दौरान रावण का पुतला जलाने की परंपरा है लेकिन इसके बाद रावण के पुतले की जली हुई लकड़ियों को घर पर लाया जाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के आधार पर कहा जाता है कि इस इस दहन के पश्चात पुतले की राख को घर में लाना या फिर जली हुई लकड़ियों को घर में लाना सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होता है। पूरी खबर पढ़े
4. श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर हुआ दंगल, कलुआ गुर्जर ने जीती ईनामी कुश्ती
जेवर (चेतना मंच)। श्री दुर्गा मंदिर पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे मेला में शनिवार व रविवार को हुए कुश्ती दंगल में ग्रेटर नोएडा के पहलवान कलुआ गुर्जर ने दोनों बड़ी कुश्ती जीतकर दंगल में अपना परचम लहरा दिया। पूरी खबर पढ़े
5. नोएडा के ट्रांसपोर्टर्स अब बेच सकेंगे प्लॉट, भूखंड न बेचने की शर्त समाप्त
नोएडा के सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्टनगर के ट्रांसपोर्टर्स के अच्छे दिन आने वाले हैं। पांच वर्ष की प्रतीक्षा के बाद अब ट्रांसपोर्टर्स अपना भूखंड बेच सकेंगे या किराये पर दे सकेंगे। दरअसल, भूखंडों का आवंटन हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं। इसी के साथ पांच वर्ष तक भूखंड न बेचने या किराये पर न देने की प्राधिकरण की शर्त भी स्वत: समाप्त हो गई है। पूरी खबर पढ़े
6. पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के खुलासे के लिए लगी पुलिस की तीन टीम
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के भीकनपुर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देशन में टीम में शामिल तेज तर्रार पुलिसकर्मी विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों से भी पूछताछ की है। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। पूरी खबर पढ़े
7. ग्रीन बेल्ट में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप
यूपी के ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। पूरी खबर पढ़े
8. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे 25 करोड़ रुपये
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 25 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि है, ‘मैंने चार लोगों को गोली मारने के लिए तैयार किया है।’ उन्होंने साफ कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले व्यक्ति को वह विधिक सहायता भी प्रदान करेंगे। पूरी खबर पढ़े
9. नहीं रहे पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी, ली अंतिम सांस
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा रहे बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। पूरी खबर पढ़े
10. अफ्रीकी टीम का दावा है मजबूत, लेकिन बांग्लादेश में चौंकाने का है दम
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: 24 अक्तूबर को विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें आपस में टकराएंगी। ये मुक़ाबला मुंबई के उसी वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को धोया था। उस जीत के बाद प्रोटियाज टीम के हौसले बुलंद होंगे। दूसरी ओर अपने पिछले तीनों मैच गंवा चुकी बांग्लादेश उन हारों को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। पूरी खबर पढ़े