
Aaj ka Samachar : नमस्कार, गुड़ मॉर्निंग, हैप्पी संडे ! आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहें मस्त रहे। चेतना मंच के इस प्रात:कालीन बुलेटिन में हम आपको नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर से जुड़ी खास खबरों से रूबरू कराएंगे। आइए जानते हैं कि क्या है आज की खास खबरें...
1. जेवर एयरपोर्ट से सबसे पहले भरेगी इस कंपनी की फ्लाइट उड़ान, हुआ समझौता
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनने जा रहे जेवर एयरपोर्ट से नए साल 2024 में उड़ान भरना शुरू हो जाएगी। जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) भी कहा जाता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट का शेड्यूल की तैयारी कर शुरू कर दी गई है। पूरी खबर पढ़े
2. नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, चलाई जाएंगी स्पेशल बसें, बनेगा डेडिकेटेड रूट
उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में बनाए जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आधे से ज्यादा निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2024 से फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर देगी। इसी के साथ हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट तक लाने और ले जाने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े
3. नोएडा में हुए मुआवज़े के घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़रमान, गहन जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किए गए मुआवजा वितरण घोटाला में सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़े
4. सफदरजंग की महिला डॉक्टर पर डॉगी का अटैक, चेहरे से नोचा मांस
नोएडा में नोएडा प्राधिकरण द्वारा डॉग पॉलिसी बनाने के बावजूद इसका असर नहीं दिख रहा है। नोएडा के सेक्टर 46 में एक पालतू डॉगी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर पर हमला कर उसके चेहरे से मांस नोच लिया। चार टांके आने के बाद अब डॉक्टर कहते हैं कि चेहरे पर यह दाग जिंदगीभर रहेगा। पूरी खबर पढ़े
5. प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: अतीक से जुड़ा लेटर लीक होने के बाद कर्मचारी पर गाज
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर द्वारा नोएडा प्राधिकरण को भेजा गया गोपनीय पत्र लीक होने के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण के एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दीं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर द्वारा कुख्यात माफिया अतीक अहमद की संपत्ति से जुड़ा एक पत्र प्राधिकरण भेजा गया था जो मीडिया में लीक हो गया था। पूरी खबर पढ़े
6. लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम को शीतकालीन सत्र में ही विधानसभा से कराना है पास
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसायटियों में होने वाली लिफ्ट हादसों पर विधायक धीरेंद्र सिंह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की जेवर विधानसभा सीट से विधायक धीरेंद्र सिंह ने यूपी में लिफ्ट एवं एक्सेलेटर अधिनियम लागू किए जाने की मांग राज्य सरकार से की थी। पूरी खबर पढ़े
7. ग्रेटर नोएडा में भरी दोपहरी में हुई गालीबारी से सहमे लोग, पकड़ में आए चार बदमाश
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में पुलिस ने महज 16 घंटे में सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली को लूटने चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान लंगड़ा कर दिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल एक होंडा सिटी कार भी बरामद की है। साथ ही लूटा गया ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर ली है। पूरी खबर पढ़े
8. खुशखबरी : ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा NCR का सबसे बड़ा वॉटर पार्क
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की नाइट सफारी योजना के फ्लॉप होने के बाद एक नई योजना पर काम किया जा रहा है। इस नई योजना के तहत नाइट सफारी योजना के लिए छोड़ी गई 100 एकड जमीन पर दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा वॉटर पार्क व मनोरंजन पार्क विकसिक किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
9. ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसे में 2 छात्रों की मौत, तीसरा घायल
उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में दो छात्रों के लिए शनिवार का दिन काला साबित हुआ। ग्रेटर नोएडा में शनिवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र घायल हो गया। घायल छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पूरी खबर पढ़े
10. नोएडा में चलती कार बनी मौत का गोला, दो व्यक्ति जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी सेक्टर-119 में कार में आग लगने से दो व्यक्ति जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़े