
Aaj ka Samachar : सभी सुधी पाठको को गुड़ मॉर्निंग और हैप्पी संडे। आप स्वस्थ रहे, मस्त रहे। चेतना मंच के प्रात:कालीन बुलेटिन में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर की राजनीतिक, सामाजिक गतिविधियों की और ताजा घटनाक्रम की। आइए जानते हैं कि आज की ताजा खबर।
1. अशोक यादव की हत्या के लिए बनाया गया था पूरा प्लान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान नोएडा के सेक्टर 51 होशियारपुर में रहने वाले वाले अशोक यादव की हत्या के चार दिन बाद एक बड़ा खुलासा पीड़ित परिवार ने किया है। पूरी खबर पढ़ें
2. बिल्डर के आफिस में सोसायटीवासियों का हंगामा, स्टाफ की हड़ताल से नाराज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाले नागरिकों का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बिल्डर के आफिस में घुसकर खूब नारेबाजी की। सोसायटी वासियों का आरोप है कि मोटी रकम लेने के बावजूद बिल्डर कोई सुविधा नहीं दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें
3. ग्रेटर नोएडा वेस्ट का 10 माह का बेबी रिवांश 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर बना एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स का ग्रैंड मास्टर
उत्तर प्रदेश के गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले बच्चे रिवांश मिश्रा ने मात्र 10 माह की उम्र में विश्व के आठ रिकॉर्ड तोड़कर ग्रैंड मास्टर का खिताब जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 10 माह के बच्चे रिवांश के पास इतनी छोटी उम्र में वह सभी दस्तावेज है जो बड़े-बड़े बुजुर्गों के पास नहीं बन पाते। पूरी खबर पढ़ें
4. बेघर होने के कगार पर सुपरनोवा के कई आवंटी, बैंक के नोटिस के बाद मचा हड़कंप
बायर्स की रकम डकारने तथा प्राधिकरणों की बकाया रकम का भुगतान न करने के आरोप में जेल में बंद सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा के काले कारनामों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी खबर पढ़ें
5. आधी रात को सड़क पर निकली लड़की, अपनी इस हरकत से सबको चौंकाया Video
”हमारी छोरियां कौन सा छोरों से कम है”, आमिर खान की दंगल फिल्म का यह डायलॉग नोएडा की स्टंट वाली लड़कियों पर खासा फिट बैठ रहा है। ऐसे ही एक छोरी (लड़की) द्वारा कार स्टंट की वायरल वीडियो पर इस तरह के कमेंट आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
6. बीमा पॉलिसी और लोन दिलाने वाले दो ठगबाजों को पुलिस दिखाया सही रास्ता
उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर को यूपी को हाईटेक सिटी कहा जाता है। इस शहर के अपराधी भी बेहद ही शातिर होते जा रहे हैं। अब यह शहर साइबर ठगी का हब बनता जा रहा है। ऐसे ही दो ठगबाजों को नोएडा की थाना फेस वन पुलिस ने गिरफ्तार करके काल कोठरी भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें
7. जीवनसाथी डॉट कॉम पर ढूंढा था दूल्हा, अब डर के साए में है युवती
सुयोग्य वर से शादी करना हर युवती का सपना होता है। इसके लिए परिजन रिश्तेदारों के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट का भी सहारा लेते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक युवती के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर दूल्हा तलाशना इतना खतरनाक साबित हो गया कि अब लड़की और उसका परिवार डर के साए में जी रहा है। पूरी खबर पढ़ें
8. दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में गैंगरेप, आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं
दिल्ली में रहने वाली एक युवती से गाजियाबाद में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुनसान सड़क पर स्कूटी सीख रही युवती को उसी सुनसान सड़क की झाडि़यों में ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। रेप की ये वारदात 30 नवंबर की शाम को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
9. गाजियाबाद के डासना में सौंदर्यीकरण के लिए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
गाजियाबाद क्षेत्र से बड़ी खबर है कि गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए शनिवार को अवैध निर्माण करके बनाए गए 20 घरों पर यूपी सरकार का बुलडोजर चला। यूपी प्रशासन ने दावा किया है कि 20 घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
10. आगरा हाईवे पर ट्रक ऑटो की भीषण टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
आगरा में शनिवार शाम को दो ट्रक और ऑटो के बीच ओवरटेक के चक्कर में दर्दनाक भीषण हादसा हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शवों के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए। एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है। पूरी खबर पढ़ें