
Samachar : चेतना मंच के सभी पाठकों को हैप्पी मंडे। आप हेल्दी रहे और इंज्वाय करते रहें। तमाम प्रयास और विनय निवेदन और अपीलों का कोई असर नोएडा और एनसीआर के लोगों पर नहीं हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि दिल्ली सरकार को अपने यहां कक्षा पांच तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी जल्द ही स्कूलों में छुट्टी घोषित हो सकती है। आइए जानें आपके अपने नोएडा में क्या खास रहा...
1. दिल्ली के स्कूलों में लगा लॉकडाउन, नोएडा में भी तैयारी, आनलाइन चलेंगी कलॉस
नोएडा। उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा से सटी देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्कूलों को लॉकडाउन करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद अब 10 नवंबर तक दिल्ली के कक्षा पांच तक के सभी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। बच्चे घर पर रहकर ही पढ़ाई कर सकेंगे और आनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। पूरी खबर पढ़े
2. एल्विश यादव प्रकरण में यूपी पुलिस का एक SHO हुआ लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए एल्विश यादव प्रकरण में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में यूपी पुलिस के एक SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि उक्त एसएचओ पर एल्विश प्रकरण में लापरवाही बरतने का मामला बना है। इस कारण उस एसएचओ को लाइन जाहिर कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े
3. जाट समाज ने दीपावली मिलन समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान
ग्रेटर नोएडा शहर में शनिवार को एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दीपावली की शुभकामनाएँ देने व लेने के साथ ही साथ समाज की विशेष प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। पूरी खबर पढ़े
4. नोएडा से गायब हुई युवती का बागपत में मिला शव, कुछ ऐसी है मिनी की मर्डर मिस्ट्री
हाईटेक सिटी नोएडा से करवा चौथ पर जहां महिलाएं अपने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत कर रही थी, वहीं नोएडा की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती अचानक से लापता हो गई। नोएडा की इस युवती का शव यूपी के बागपत में एक सूटकेस में अधजली अवस्था में बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़े
5. किसी की करनी, पड़ी किसी और को भरनी, दबंगों ने दंपति को जमकर पीटा
एक कहावत है जैसी करनी वैसी भरनी, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में किसी की करनी, किसी और को भरनी पड़ गई। नोएडा के सेक्टर 86 स्थित गांव इलाबांस में सड़क पर रेहडी लगाकर भोजन बेच रहे एक दंपति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। गांव के कुछ दबंगों ने रेहडी वाले की जमकर पिटाई की। पूरी खबर पढ़े
6. अजीब समस्या : अपने ही फ़्लैटों में रह कर भी नहीं बन पा रहे हैं फ़्लैट के मालिक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले हज़ारों लोग एक अजीब समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बहुत मोटी क़ीमतें अदा करके महँगे फ़्लैट ख़रीदे हैं। फ़्लैट ख़रीदने के बाद अपने खुद के फ़्लैटों में रह भी रहे हैं किन्तु फ़्लैट के मालिक नहीं हैं। है ना यह अजीब समस्या ? पूरी खबर पढ़े
7. नवजात बच्ची व मां की मौत बनी विवाद का कारण, परिजन बता रहे हैं हत्या
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची और मां की मौत होने के बाद विवाहिता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। विवाहिता के परिजनों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरेाप लगाया है। विवाहिता के भाई का आरोप है कि उन्हें बिना सूचना दिए ही उसकी बहन का दाह संस्कार कर दिया गया। पूरी खबर पढ़े
8. Elvish Yadav Case : ऑडियो क्लिप में छिपा है रेव पार्टी का पूरा राज…
चर्चित यूट्यूबर और ओटीटी 2 बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नोएडा के सेक्टर 51 में रेव पार्टी और सांपों के जहर को लेकर हुए स्टिंग आपरेशन वाला यह केस बेहद ही गंभीर केस बन गया है। ऐसे में खबर आई है कि दो ऑडियो क्लिप में रेव पार्टी और सांप का जहर सप्लाई करने का पूरा राज छिपा हुआ है। ऑडियो क्लिप में रेव पार्टी एजेंट राहुल यादव किसी से फोन पर बात कर रहा है और रेव पार्टी तथा नोएडा का नाम बार बार लिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े
9. बड़ी खबर.. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट भूकंप में बचाएगा
मेक इन इंडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत भारत के छात्रों की एक से बढ़कर एक प्रतिभा सामने आ रहे हैं। अब आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी विभाग ने एक स्नेक रोबोट तैयार किया है। जो भूकंप जैसी त्रासदी में फंसे लोगों को मौत के मुंह से भी निकाल लाएगा। सांप की शक्ल में बने इस रोबोट की खासियत यह होगी कि यह भूकंप के बाद ध्वस्त हुई बिल्डिंग में अंदर जाकर आधुनिक तकनीक से भवन के अंदर फंसे लोगों की फोटो बाहर भेजेगा और टास्क फोर्स उन्हें आसानी से बचा पाएगी। पूरी खबर पढ़े
10. पांच माह में मेरठ तक नमो भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
नमो भारत ट्रेन का संचालन साहिबाबाद से दुहाई तक शुरू हो जाने के बाद अब मार्च 2024 तक लोग मेरठ साउथ तक इसमें सफर कर सकेंगे। आरआरटीएस रेल कॉरिडोर के दूसरे चरण का काम अब एडवांस स्टेज पर पहुंच गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि दुहाई से मेरठ साउथ तक करीब 23 किलोमीटर लंबे इस खंड पर ट्रैक बिछाने, विद्युतीकरण और सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। मार्च के अंत तक दूसरा चरण शुरू हो जाने पर लोग 40 किलोमीटर का सफर इस ट्रेन में कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़े