
Noida News (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) को लेकर जहां प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं, वहीं शासन स्तर से भी इस अंतर्राष्ट्रीय मेले के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
कृषि सचिव डा. राजशेखर की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) के परिपेक्ष्य में कृषि विभाग के अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ, कृषि निदेशक, प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम लखनऊ, निदेशक राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमान खेडा उत्तर प्रदेश लखनऊ, अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उत्तर प्रदेश, अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) उत्तर प्रदेश, संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) उत्तर प्रदेश, संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) उत्तर प्रदेश लखनऊ, संयुक्त कृषि निदेशक (ब्यूरों) उत्तर प्रदेश, संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ मंण्डल मेरठ, समस्त उप कृषि निदेशक मेरठ मंण्डल मेरठ, समस्त जिला कृषि अधिकारी मेरठ मंण्डल मेरठ अधिकारी मौजूद रहे।
New Parliament Inauguration : नई संसद का श्रीगणेश
सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक के उपरान्त सचिव, कृषि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हॉल नंबर-02 एवं 11 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में फर्टिलाइजर विनिर्माता कम्पनियों के कुल 9 स्टॉल, बीज के कुल 7 स्टॉल, पेस्टीसाइड विनिर्माता कम्पनी के कुल 6 स्टॉल, अभियंत्रण के 9 स्टॉल, एफपीओ के 15 स्टॉल तथा कृषि विभाग के 4 स्टॉल लगायें जायेगे।
Noida Newsसंयुक्त कृषि निदेशक, मेरठ मंण्डल मेरठ डा. अमरनाथ मिश्र द्वारा मंण्डल के समस्त उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारियों को निदेश दिये गये कि प्रत्येक जनपद से कम से कम 200 कृषकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाएं तथा इसमें एफ.पी.ओ. की भी उपस्थिति कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। Noida News