नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में दिवाली मेले की रौनक देखने को मिली, जहां 90 से अधिक स्टॉल विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय के आकर्षण का केंद्र बने। सजावटी सामान, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, उपहारों और खानपान के स्टॉलों ने दीपावली के उत्सव को खास बनाया।
Noida News : नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आकर्षक सजावट, पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प और खानपान के स्टॉलों ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। मेले में 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय को त्योहार के रंगों के बीच भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला।

एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित दिवाली मेले का शुभारंभ एमिटी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा की चेयरपर्सन डॉ. पूजा चौहान और विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल ने किया। मेले में सजावटी सामान, हस्तशिल्प, उपहार, पारंपरिक उत्पाद, खाद्य पदार्थ और खेल गतिविधियों से जुड़े स्टॉल लगाए गए। विभिन्न स्टॉलों पर त्योहार से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और उत्सव में भागीदारी करने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय परिसर में दीपावली के रंगों और पारंपरिक सजावट ने उत्सव के माहौल को खास बना दिया।
यह भी पढ़ें : नोएडा में 5,000 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने किया जागरूक
एमिटी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा की चेयरपर्सन डॉ. पूजा चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और एमिटी विश्वविद्यालय समुदाय को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। इसके साथ ही आपसी सहयोग, रचनात्मकता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना भी आयोजन का अहम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि दीपावली उत्साह, एकता और सकारात्मकता का संदेश देती है। यह पर्व याद दिलाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, सत्य और अच्छाई की हमेशा जीत होती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। Noida News :
एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों को समझने और उनका आनंद लेने के अवसर प्रदान करता है। इसी उद्देश्य के तहत दिवाली मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़े होते हैं। इनके माध्यम से विभिन्न समुदायों को अपने रीति-रिवाजों, मान्यताओं और मूल्यों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक समझ और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। Noida News :
यह भी पढ़ें : एक छोटे से गाँव से दुनिया के शक्तिशाली नेता तक का चमत्कार
एमिटी विश्वविद्यालय में नवरात्रि के अवसर पर ‘दुर्गा उत्सव’ का आयोजन भी किया गया। इसमें बंगाल की पारंपरिक रीतियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गरबा और डांडिया का संगम देखने को मिला। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय परंपराओं की विविधता को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय समूह के वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह, विश्वविद्यालय के हॉस्टल की महानिदेशक डॉ. छात्रा चोरडिया और कार्यकारी डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. लक्ष्मी आहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एमिटी विश्वविद्यालय का यह आयोजन विद्यार्थियों को त्योहार की खुशियों से जोड़ने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की पहल रहा। Noida News :
विज्ञापन