नोएडा में नामी न्यूज चैनल के Anchors को मिली जान से मारने की धमकी, 48 घंटे का दिया समय
धमकी देने वाले ने Anchors और उनके परिवार को 48 घंटे में खत्म करने की बात कही है
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
Noida News : नोएडा स्थित एक नामी न्यूज चैनल के Anchors को जान से मारने की धमकी मिली है , धमकी देने वाले ने Anchors और उनके परिवार को 48 घंटे में खत्म करने की बात कही है । नोएडा की फिल्म सिटी में एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के Anchors को धमकी मिली है। दरअसल Anchors और उनके परिवार को 48 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी का पहला कॉल सोमवार को कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर दोपहर 2:45 पर आया था ।
3 बार आया धमकी भरा कॉल
वहीं दूसरा कॉल दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर आया। जिसे रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति ने उठाया। जिसके बाद कॉल करने वाले ने न्यूज एंकर को मारने की बात कही। वहीं कॉल करने वाला आरोपी यहीं नहीं रुका उसने तीसरी बार फिर से 5 बजकर 4 मिनट फोन मिलाया औऱ फिर से धमकी देकर फोन काट दिया।
नोएडा स्थित इस न्यूज चैनल को आरोपी ने सभी कॉल एक ही नंबर से किए थे। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यूज चैनल के प्रबंधन ने नोएडा सेक्टर 62 पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही घटना की पूरी जानकारी देते हुए SHO से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। नोएडा पुलिस काल डीटेल के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।