नोएडा सेक्टर-51 में बाल उद्यान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:56 AM
Noida News : नोएडा सेक्टर-51 स्थित बाल उद्यान की जमीन को आइकिया कंपनी द्वारा अतिक्रमण करके कब्जाने से रोकने की आवाज बुलंद होने लगी है। सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम को पत्र लिखकर शिकायत की है। लिखे पत्र में आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि इस पर प्राधिकरण तुरंत हस्तक्षेप करके इस जमीन को बचााने का कार्य करें।
नोएडा सेक्टर-51 में बाल उद्यान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है आइकिया कंपनी
कमर्शियल प्लॉट नंबर ई-1 सेक्टर 51 नोएडा की जमीन नोएडा प्राधिकरण ने आइकिया कंपनी को माल बनाने के लिए दी गई है। परंतु आइकिया कंपनी सेक्टर 51 के ग्रीन एरिया में भी एंक्रोचमेंट करने की तैयारी कर रही है।
आरडब्ल्यूए ने लिखा सीईओ को पत्र, हस्तक्षेप की मांग
कंपनी द्वारा सेक्टर 51 के बाल उद्यान की तरफ गेट लगाया गया है और हरे कपड़े से बैरिकेडिंग करके ग्रीन एरिया में कंस्ट्रक्शन कार्य करवाने की फिराक में है। ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है क्योंकि सेक्टर का ग्रीन एरिया किसी भी कमर्शियल कंपनी को नहीं दिया जा सकता। इससे पहले भी आरडब्ल्यूए ने इसके विरुद्ध अनुरोध किया था और यह कार्य रोक दिया गया था। परंतु 2 दिन से लगातार युद्ध स्तर पर चिल्ड्रन पार्क में आइकिया कंपनी के लोग पार्क की जमीन हथियाने का कार्य कर रहे हैं।