बड़ी खबर: FIITJEE इंस्टिट्यूट बंद, नोएडा में 1 हजार छात्रों के भविष्य पर संकट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:31 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:31 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 62 स्थित FIITJEE कोचिंग इंस्टिट्यूट पर अचानक ताला लगा दिया था। नोएडा के FIITJEE कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद हो जाने से वहां पढ़ाई कर रहे 1000 छात्रों की पढ़ाई पर संकट आ गया है। नोएडा के FIITJEE सेंटर में ज्ञान हासिल कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, नोएडा की FIITJEE कोचिंग सेंटर ने 2 साल की एडवांस फीस ली थी लेकिन अब संस्थान बंद हो गया है।
इंस्टिट्यूट के बाहर जमकर हंगामा
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित FIITJEE कोचिंग इंस्टिट्यूट पर अचानक बंद कर देने के कारण 1 हजार छात्रों के भविष्य के आगे संकट का पहाड़ खड़ा हो गया है। संस्थान के बंद होने से छात्रों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी जताई है। इस मामले में नोएडा के थाना सेक्टर 58 में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि नोएडा की FIITJEE कोचिंग इंस्टिट्यूट के बाहर छात्रों और अभिभावकों का भारी हंगामा देखने को मिला है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। Noida News