विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां दिनदहाड़े दो अज्ञात युवकों ने स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर को गोली मार दी है। गंभीर रूप से इस घायल टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली मारने युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।
थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर में स्थित सुशील मॉडल स्कूल में पढ़ाने वाले रकीब हुसैन उर्फ रिहान पुत्र इकरार हुसैन निवासी चांदवाली मस्जिद गली थाना सूरजपुर आज सुबह स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी साकीपुर गांव के दो लडक़े उनके पास आए और उनसे बातचीत करने लगे। इसी दौरान युवकों ने अवैध हथियार से टीचर रकीब पर गोली चला दी। गोली रकीब के कान के पास लगी है।
गोली मारने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल रकीब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। टीचर को गोली क्यों मारी गयी इसको लेकर अभी वजह साफ नहीं हुई है। इस घटना को लेकर इलाके में हडक़म्प मच गया है। ..
विज्ञापन