सड़कों पर उतरे नोएडा प्राधिकरण के CEO, रोका स्वास्थ्य निरीक्षक का वेतन
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:15 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सड़कों पर उतर आए। सीईओ डा. लोकेश एम. ने नोएडा शहर की कई सड़कों पर रुककर साफ सफाई व्यवस्था का भौतिक जायजा लिया। इस दौरान सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य निरीक्षक जगपाल सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
Noida News in hindi
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को मास्टर प्लान-2 रोड और सेक्टर-18 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई में लापरवाही बरतने तथा ग्रैप का अनुपालन ना होने पर अधिकारियों की जम कर क्लास लगायी साथ ही स्वास्थ्य निरीक्षक जगपाल सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएलएफ के साथ प्राधिकरण की जमीन पर रॉक गार्डन बनाने, सेक्टर 18 अंडरपास के ख़राब पेंटिंग और कॉलम की मरम्मत और गायब हुए प्लांटर्स को लगाते हुए और भी सुन्दर बनाने, विश्व भारती स्कूल के पास फुट ओवर ब्रिज की रंगाई पुताई और लाइटिंग करवाने, नालियों को कवर करवाने और फुटपाथ पर बुजुर्गों के चढ़ने के लिए रैंप बनाने के निर्देश दिए। सीईओ ने बिना ढके नालों को ढकने के भी निर्देश दिए। साथ ही पेड़ों की छँटाई और पेड़ों पर लिपटे अमरबेल को हटाने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसीईओ वंदना त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक सिविल श्रीपाल भाटी, उपमहाप्रबंधक (जल) आर.पी.सिंह, उपमहाप्रबंधक विद्युत यांत्रिकी राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (बी.ओ.टी.) तथा अन्य संबंधित अभियंतागण उपस्थित थे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।