शर्मनाक : बुजुर्ग सास का बहू ने दबाया गला, फिर हुआ कुछ ऐसा...
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:22 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां नोएडा में रहने वाली एक बहू ने अपनी 80 साल की बुजुर्ग सास के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसका गला भी दबा दिया। इतने में भी बहू का मन नहीं भरा तो उसने सास को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला के सिर में 18 टांके आए हैं। बहू के इस अत्याचार के बाद बुजुर्ग सास कुछ बोल नहीं रही है।
इलाज के लिए आए थे बुजुर्ग माता-पिता
मूलरूप से तिलकनगर स्टेडियम रोड कस्बा में थाना औरैया जनपद औरैया निवासी पराग मिश्रा अपने परिवार के साथ नोएडा सेक्टर-51 में रह रहे हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। थाना सेक्टर-49 में दर्ज कराई रिपोर्ट में पराग मिश्रा ने बताया कि उनका विवाह 8 फरवरी 2014 को मोनिका शुक्ला के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ गृह जनपद औरैया उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि उसकी पत्नी मोनिका शुक्ला काफी उग्र स्वभाव की थी और वह उसके माता-पिता के साथ किसी भी हाल में रहना नहीं चाहती थी। उसके माता-पिता अपने मूल निवास कानपुर में अकेले रह रहे थे। पराग मिश्रा के मुताबिक सितंबर वर्ष-2022 की शुरुआत में उसके माता-पिता इलाज के लिए उसके पास नोएडा आए थे। 12 सितंबर 2022 को उसे सूचना मिली कि उसकी मां को गंभीर चोटे आई हैं। वह ऑफिस से जब घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी मोनिका शुक्ला ने उसकी मां के साथ मारपीट की है। इसके बाद में अपनी घायल माँ को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचा।
बुजुर्ग के सिर में आए 18 टांके
चिकित्सकों के कहे अनुसार उसने पुलिस को भी इस हादसे की सूचना दे दी। उपचार के दौरान उसकी 80 वर्षीय माँ के सिर में 18 टांके आए। घटना के बाद से ही उसकी मां बोल नहीं पा रही थी। 7 जनवरी 2024 को उसकी मां ने बताया कि 12 सितंबर 2022 को बहु मोनिका शुक्ला ने उसके साथ मारपीट कर उनका गला दबाया था। जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी।
Noida News
न्यायालय के निर्देश पर दर्जा हुआ मामला
पराग मिश्रा के मुताबिक वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई इसके बाद उसने न्यायालय में याचिका दायर कर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुआ है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।