Noida की कंपनी में बना जानलेवा सिरप! भारत में बैन है डॉक-1 मैक्स सिरप
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:43 PM
Noida News :उज्बेकिस्तान में कथित तौर से भारतीय दवा कंपनी का सिरल पीने से 18 बच्चों की मौत के बाद केन्द्रीय व लोकल एजेंसी हरकत में आ गई है। जिस कंपनी की दवा पीकर बच्चों की मौत का दावा किया गया है वह कंपनी नोएडा से संचालित हो रही है। बताया जाता है कि जिस सिरप को पीने से बच्चों की मौत होने का दावा किया जा रहा है वह भारत में बैन है। जबकि कंपनी 18 देशों में इस सिरप की सप्लाई कर रही है।
Noida News
बता दें कि उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि मैरियन बायोटैक कंपनी का कफ सिरप डॉक-1 मैक्स पीने के बाद बच्चों में सांस की गंभीर बीमारी पैदा हुई और 18 बच्चों की मौत हो गयी। मैरियन बॉयोटैक कंपनी ने 2012 में उज्बेकिस्तान में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। यह कंपनी नोएडा के सेक्टर-67 के बी- ब्लॉक में स्थापित है।
उज्बेकिस्तान सरकार के इस दावे के बाद केन्द्रीय व लोकल एंजेंसियां हरकत में आ गई हैं। एजेंसियों ने कंपनी से सिरप व टैबलेट के रॉ मैटेरियल के 5 सैंपल उठाए हैं। वहीं डॉक-1 मैक सिरप का उत्पादन रोक दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी उज्बेकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले की जांच में सहायता के लिए कहा है।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी अफ्रीकी देश गांबिया में भी भारत में निर्मित कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत का आरोप लगा था।
मैरियन बायोटेक फार्मा कंपनी के कानूनी प्रमुख हसन रजा ने कहा कि मौतों पर हमें खेद है, सरकार जांच करा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हम कार्रवाई करेंगे। नमूने एकत्र किए गए। उस उत्पाद का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है और अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं।