चीन की ई-सिगरेट की नोएडा में डिमांड, गिरफ्तार तस्करों का खुलासा
E Cigarette New
नोएडा
RP Raghuvanshi
24 Feb 2024 07:33 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
24 Feb 2024 07:33 PM
Noida News : भारत में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 45 लाख रुपए मूल्य की ई-सिगरेट बरामद हुई हैं। आरोपी चीन से आने वाली इन ई-सिगरेटों को नेपाल के रास्ते भारत में लाते थे और इसके बाद इन सिगरेटों को बार, क्लब व युवाओं तक पहुंचाया जाता था।
दो युवक हुए गिरफ्तार
नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना मिली कि प्रतिबंधित ई-सिगरेट की एक खेप थाना क्षेत्र से होते हुए दिल्ली जाने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सदरपुर के पास जाल बिछाकर चेकिंग शुरू कर दी। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर कार सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में चीन की बनी हुई ई-सिगरेट बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अहमद रफी व तस्लीम निवासी खटीमा उत्तराखंड बताया।
Noida News
बरामद ई-सिगरेट की कीमत 45 लाख
डीसीपी ने बताया कि बरामद की ई-सिगरेट की कीमत करीब 45 लाख रुपए के आसपास है। आरोपी चीन से आने वाली इस सिगरेट को नेपाल के रास्ते से भारत में लेकर आते थे। इसके बाद आरोपी इसकी सप्लाई दिल्ली-एनसीआर में करते थे। ई-सिगरेट को महंगे बार,क्लब व युवाओं को उपलब्ध कराया जाता था। उन्होंने बताया कि एक ही सिगरेट की कीमत 4000 रूपये से लेकर 8000 रूपये तक है।
नशे के काले कारोबार पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ड्रग्स सिंडिकेट की कमर तोडऩे के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हाल ही में क्विक रिस्पांश टीम व थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 102 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।