
आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी इसी डंपिंग ग्राउंड में मार्च महीने में आग लग गई थी, जिसे बुझाने में नोएडा फायर विभाग को लगभग एक हफ्ते का समय लग गया था। आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में कल शाम से ही धुआं भर गया है। जिस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बच्चों व बुजुर्गों को धुएं से भारी परेशानी हो रही है। कई लोग अपने घरों को छोडक़र अपने परिचतों व रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।