उत्तर प्रदेश में काली कमाई का साम्राज्य खड़ा करने वाले ARTO के तार नोएडा से भी जुड़े हुए हैं। अरबों रुपए की काली कमाई करने वाले ARTO ने नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में अनेक प्लाट खरीद रखे हैं। काली कमाई से नोएडा में खरीदे गए प्लाटों की कीमत सैकडों करोड़ रूपए बताई जा रही है।

Noida News : उत्तर प्रदेश में काली कमाई का साम्राज्य खड़ा करने वाले ARTO के तार नोएडा से भी जुड़े हुए हैं। अरबों रुपए की काली कमाई करने वाले ARTO ने नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में अनेक प्लाट खरीद रखे हैं। काली कमाई से नोएडा में खरीदे गए प्लाटों की कीमत सैकडों करोड़ रूपए बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के आगरा में लम्बे समय तक तैनात रहे ARTO के नोएडा में एक दर्जन से अधिक चेले बताए जा रहे हैं। Noida News
यह भी पढ़े : चर्चित TV एंकर रूबिका लियाकत को जान का खतरा, पति ने उठाया मुद्दा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की विजिलेंस टीम ने आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ आवास पर छापा मारा था। छापेमारी की इस कार्यवाही में उत्तर प्रदेश पुलिस की विजिलेंस को काले धन के रूप में एक करोड़ 62 लाख रूपए नगद, 13 किलो सोना तथा 9 किलो चांदी मिली है। इस पूरे काले धन की कीमत 19 करोड़ रूपए से भी अधिक है। छापेमारी में पूर्व ARTO के घर से काली कमाई से खरीदी गई प्रोपर्टी के अनेक दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर इस पूर्व ARTO का काला साम्राज्य सीधे तौर पर नोएडा तक फैला हुआ है। Noida News
इसे भी पढ़े : नोएडा का पांच साल का यह होनहार बालक बन गया सबका लाड़ला
जांच में सामने आया है कि रिटायर्ड ARTO ने अपनी कथित अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा नोएडा और एनसीआर के रियल एस्टेट में लगाया। प्रारंभिक जांच में कई प्लॉट और संपत्तियों की जानकारी मिली है, जिन्हें कथित तौर पर रिश्तेदारों और अन्य लोगों के नाम पर खरीदा गया। अब इन संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है कि आखिर इनकी खरीद में किस धन का इस्तेमाल हुआ। सूत्रों के मुताबिक नोएडा के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी निवेश के सुराग मिले हैं। यदि जांच में सभी संपत्तियां अवैध आय से खरीदी गई पाई जाती हैं तो उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। Noida News
छापेमारी के दौरान जांच टीम उस समय हैरान रह गई जब घर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार नोटों के पैकेट निकलते रहे। नकदी इतनी अधिक थी कि उसकी गिनती के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही सोने के आभूषण, सोने की ईंटें और चांदी के सामान भी बड़ी मात्रा में बरामद किए गए। जांच एजेंसियों का मानना है कि रिटायर्ड एआरटीओ ने नौकरी के दौरान अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। अब यह पता लगाया जा रहा है कि नकदी, सोना और विभिन्न जिलों में खरीदी गई संपत्तियां किस प्रकार अर्जित की गईं। जांच में बैंक खातों, लॉकरों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। क्योंकि मामले में नोएडा में बेनामी प्लॉट और निवेश का पहलू सामने आया है, इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नोएडा में भी जांच एजेंसियां सक्रिय हो सकती हैं। जमीनों की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री रिकॉर्ड और बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यदि जांच में और बड़े खुलासे होते हैं तो कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। Noida News
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। रिटायर्ड ARTO के यहां हुई इस बड़ी बरामदगी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी सेवा के दौरान अर्जित कथित काली कमाई को किस तरह रियल एस्टेट और बेनामी संपत्तियों में लगाया जाता रहा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नोएडा सहित अन्य जिलों में सामने आई संपत्तियों की जांच में आगे कौन-कौन से बड़े खुलासे होते हैं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या जांच में इस रिटायर ARTO के नोएडा में मौजूद चेलों की कुंडली भी खुल जाएगी। Noida News
विज्ञापन