Greater Noida जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, कार पर पलटा सीमेंट का रोलर, चालक बचा
Greater Noida
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 09:50 PM
Greater Noida ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’ वाली कहावत आज सुबह एक कार चालक के ऊपर चरितार्थ हुई। कार के ऊपर सीमेंट का रोलर पलट गया लेकिन कार चालक इस हादसे में सकुशल बच गया।
Greater Noida
थाना बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी चौकी के पास आज सुबह तेज गति में आ रहा सीमेंट से भरा रोलर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने क्रेन मंगाकर सीमेंट से भरे रोलर को सीधा करा कर कार चालक को सकुशल बाहर निकाला। कार चालक के सकुशल बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।