कांवड़ यात्रा 2023 : ड्रोन से होगी कांवड़ रूट की निगहबानी Noida News
Kanwar Yatra 2023: Drone will monitor the Kanwar route
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:17 PM
नोएडा। ड्रोन कैमरे से होगी कांवड़ के रास्तों और कांवड़ियों की निगहबानी ही जाएगी। इसके लिए सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल रूम में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहीं से यातायात पुलिस कांवड़ वाले पूरे रूट पर नजर रखेगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक प्रीति यादव ने दी। उन्होंने बताया कि रूट पर ड्रोन कैमरे के अलावा कमांड कंट्रोल रूम में कांवड़ विंडो शुरू कर दी गई है। यहां ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
आज शाम तक हो सकती है कांवड़ियों की एंट्री
प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर से ओखला बर्ड सेंचुरी से होकर कालिंदी कुंज तक की सड़क पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सुरक्षित की गई है। कांवड़ियों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। उम्मीद है कि गुरुवार की शाम तक कांवड़ियों का जिले में आना शुरू हो जाएगा, हालांकि अभी मेरठ तक कांवड़िए नहीं पहुंचे हैं।
एसीपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
दूसरी ओर, बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में 9 से 16 जुलाई तक कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने निरीक्षण किया।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#noidanews #kanwaryatra #trafficpolice #comandcontrolroom