मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने में पहुंची : डॉ. महेश शर्मा
'विकसित भारत संकल्प यात्रा" नोएडा के आखिरी दिन सुल्तानपुर गांव पहुँची
Noida News Live
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:18 AM
Noida News Live : नोएडा (चेतना मंच) 'विकसित भारत संकल्प यात्रा" नोएडा के आखिरी दिन सुल्तानपुर गांव पहुँची। जहां लोक सभा सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत को सुरक्षित करने का काम किया, धारा 370 हटाने के अधूरे सपने को साकार किया। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का काम किया। हमारा चंद्रयान चांद पर पहुंचा और चांद पर तिरंगा फहराया गया। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए।
'मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आज देश के हर कोने में पहुँच रही है : डॉ. महेश शर्मा
Noida News Live
सुरेंद्र नागर ने भी इस मौक़े पर सभी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से कम कर रही है। पंकज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश भर के गांवों और शहरों में करोड़ों परिवारों को केंद्र की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है। जब ये लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी नोएडा के अधिकारिगण और समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और सभी से भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई।कार्यक्रम संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी ने भी वहाँ आये सभी ग्रामवसियों का धन्यवाद दिया।
देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार
Noida News Live
इस यात्रा में एक मोबाइल वैन हमेशा चलती जिस पर एलईडी स्क्रीन पर सभी स्कीमों का विसुअल चलता है जिससे लोग स्कीमों को और समझ सकें। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सूरज पाल राणा, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, विनोद शर्मा, तन्मय शंकर, उमेश यादव, एसपी चमोली, मनोज चौहान, रवि मिश्रा, विवेक, सत्यप्रकाश त्यागी पूर्व प्रधान, शिवकुमार त्यागी, प्रतोष त्यागी,शिवनारायण शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, जसबीर त्यागी, जगदीश शर्मा, परमानंद त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप चौहान, राजकुमार त्यागी, संदीप त्यागी, सहित जिला व मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।Noida News Live
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।