
NEA Election : (चेतना मंच)। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के चुनाव 28 अप्रैल को होने हैं। लेकिन इस चुनाव में दो प्रमुख पैनलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जहां चौ. राजकुमार पैनल हर मतदाता से मिलकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वहीं रवीन्द्र कसाना पैनल भी अपने चुनावी घोषणा-पत्र के जरिए जमकर चुनाव प्रचार करने में लगा है। दोनों पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है।
राजकुमार पैनल ने उद्यान एवं जनस्वास्थ्य के विभिन्न सेक्टरों में स्थित समस्त साइट स्टोरों एवं सेक्टर-39 के समस्त कार्यालय में जाकर अपना चुनाव प्रचार कर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों से वोट मांगे। चुनाव प्रचार में चौ. राजकुमार सिंह, थान सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, वीरपाल, नीरज राणा, अमित कुमार, सुभाष चंद्र, अतुल कुमार, धर्मपाल भाटी, राजेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, श्रवण चौहान, उपेन्द्र, एस पलनी कुमार, नंदलाल, प्रसादी गौतम सहित काफी कर्मचारी शामिल हुए।
उधर, चुनाव प्रचार में अध्यक्ष रविन्द्र कसाना, महासचिव प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा व दीपक कुमार, सचिव पद के प्रत्याशी महेन्द्र व बीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी जीतेन्द्र शर्मा मौजूद थे। वहीं पवन कसाना, कपिल शर्मा तथा अरविंद भाटी का भी चुनाव प्रचार में विशेष सहयोग दिख रहा है। बता दें कि पवन कसाना ने रविन्द्र कसाना पैनल को पूरा समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर दी है।