
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के ACEO संजय खत्री ने सेक्टर-96 में बन रहे प्राधिकरण के नए भवन का निरीक्षण किया। यहां अभी संरचनात्मक कार्य ही पूरा नहीं हो पाया है। इसके बाद आंतरिक कार्य तथा फिटिंग्स व फर्र्नीचर आदि का कार्य पूरा होने में 4-5 माह का समय लग सकता है। प्राधिकरण के चंद अधिकारियों का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर के पहले नये भवन में कामकाज शुरू होने की संभावना प्रतीत नहीं होती है। हालांकि एसीईओ संजय खत्री ने 23 दिनों में काम पूरा करने की डेड लाइन तय की है।
काम में तेजी लने के लिए नोएडा प्राधिकरण के ACEO संजय खत्री ने अपने मातहत अफसरों के साथ सेक्टर-96 का दौरा किया तथा निर्माण कार्यों के प्रगति का निरीक्षण किया। उनके साथ डीजीएम सिविल विजय रावल, वर्क सर्किल-1 के प्रभारी वरिष्ठï प्रबंधक डोरीलाल वर्मा तथा अन्य मातहत अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम के बाहर फाल्स सीलिंग में लग उसी ग्रिल्स को फाल्स सीलिंग की शेप के जैसी कस्टमाइज किया जाए। इसका गेट का डिजाइन आकर्षक बनाया जाए। भवन के फ्लोर पर लगी ग्रेनाइट धूमिल हो गई है। इसके साफ किया जाए इस पर पॉलिश कराई जाए। ऑडिटोरियम की बाहरी दीवार व अन्य दीवार डल जैसी लग रही है। उन पर स्कल्पर्स और प्लांटर लगाए जाए। बेसमेंट में लाइटिंग कराई जाए। भवन में सेफ्टी पर्पज के लिए एक सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती की जाए। बेसमेंट का बचा हुआ सारा काम तेजी से पूरा किया जाए।
Noida News :बता दें कि इस भवन का निर्माण 2014 में शुरू हुआ था। लेकिन लापरवाही बरतने पर काम कर रही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर 11 अक्टूबर 2022 को नई एजेंसी को काम सौंपा गया था। प्राधिकरण का दावा है कि 93 फीसदी काम पूरा हो गया है। Noida News :