
Noida News : नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कल यानि 11 जनवरी को शहर की सड़कों पर उतरेंगी। इस दौरान वह न केवल विभिन्न सेक्टरों का भ्रमण करेंगी, बल्कि विकास कार्यों का जायजा भी लेंगी।
नोएडा विकास प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी 11 जनवरी को विकास कार्यों का सत्यापन करने के अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर की साफ सफाई तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण करेंगी। उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रभारी तथा वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहेंगे।
आपको बता दें कि सीईओ रितु माहेश्वरी के विकास कार्यों और साफ सफाई का जायजा के इस निर्णय से अधिकारियों की सांसें फुली हुई हैं। माना जा रहा है कि विकास कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान कमी पाए जाने पर सीईओ संबंधित अधिकारी को दंडित भी कर सकती हैं।
इसका ताजा उदाहरण सेक्टर 83 के ए ब्लाक के बाहर देखने को मिलता है। यहां पर रातों रात सड़क बना दी गई और सड़क में पड़े गड्ढों को भी बंद कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीईओ के इस भ्रमण से काम न करने वालों को फटकार लग सकती है।