
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को एक चौकी इंचार्ज पर शस्त्र लाइसेंस वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत न देने पर चौकी इंचार्ज ने संबंधित व्यक्ति के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि मारपीट भी की। चौकी इंचार्ज की यह हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला थाना 63 क्षेत्र की बहलोलपुर चौकी का बताया जाता है। बताया जाता है कि क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। शस्त्र लाइसेंस जारी करने से पूर्व होने वाली प्रक्रियाओं के तहत लाइसेंस प्राप्त करने वाले व्यक्ति के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन पत्र चौकी बहलोलपुर पुलिस को भेजा गया। आरोप है कि आज उक्त मामले में चौकी इंचार्ज द्वारा संबंधित व्यक्ति से रिश्वत की मांग की गई, रिश्वत न देने पर बदसलूकी और मारपीट की गई।
मामले की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो उक्त प्रकरण के संबंध में एसीपी 1 सेन्ट्रल नोएडा को जॉच करने करने के लिए निर्देशित किया गया है।