
Noida News: दो दिन बाद मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सभी जाने के थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा मय पुलिस बल के चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों, मॉल्स, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर पैदल मार्च करते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत कमिश्नरेट के सभी जोन के थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत आज पुलिस अधिकारियों द्वारा मय पुलिस बल तथा डॉग स्क्वायड टीम,बम निरोधक दस्ते के साथ मुख्य बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों, मॉल्स, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड आदि में पैदल मार्च करते हुए सभी जगहो पर चैकिंग अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चैकिंग के साथ ही बाजारों में महिलाओं व बच्चों से वार्ता की तथा उन्हें पुलिस सहायता संपर्क नंबर भी साझा किए। महिलाओं, बच्चों से वार्ता कर कोई भी परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए भी कहा गया।
[video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-24-at-7.00.13-PM.mp4"][/video]