Karnataka News: Diamond pieces worth Rs 2.6 crore seized at Mangaluru airport from two passengers going to Dubai
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
NOIDA CRIME: नोएडा। चोरी के मामले में पिछले 4 वर्षों से वांछित चल रहे एक शातिर चोर को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर पर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित था।
NOIDA CRIME
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास से संजय उर्फ मामा पुत्र रामधारी निवासी ग्राम रोहाना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 4 वर्ष पूर्व थाना फेस 3 में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
इस मामले में वह लगातार फरार चल रहा था। फरार चलने के कारण उस पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।