विज्ञापन
नोएडा में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए एक बड़ी आधारभूत संरचना परियोजना को गति मिल गई है। रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 स्थित यूप्लेक्स तक करीब छह किलोमीटर लंबी छह लेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी।

Noida News : नोएडा में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए एक बड़ी आधारभूत संरचना परियोजना को गति मिल गई है। रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 स्थित यूप्लेक्स तक करीब छह किलोमीटर लंबी छह लेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के सबसे व्यस्त मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा और वर्तमान में करीब 30 मिनट में तय होने वाला सफर महज 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। नोएडा प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अलाइनमेंट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और अब इसे जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। Noida News
यह भी पढ़े :नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
एलिवेटेड रोड के निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना का पूरा वित्तपोषण नोएडा प्राधिकरण करेगा। सड़क निर्माण, इंजीनियरिंग, आधुनिक तकनीक और अन्य आवश्यक कार्य इसी बजट के तहत पूरे किए जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना शहर की भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। परियोजना के तकनीकी अध्ययन और डिजाइन की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को सौंपी गई है। संस्थान पहले विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके आधार पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जाएगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह पहला अवसर है जब प्राधिकरण ने किसी बड़े सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में आईआईटी रुड़की को मुख्य तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया है। वर्तमान में सेक्टर-1 और फेज-3 के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आने-जाने वाले लोगों को रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-10/21 चौराहा, चौड़ा मोड़, सेक्टर-12 तिराहा और सेक्टर-57 जैसे व्यस्त जंक्शनों पर लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में यही सफर करीब 30 मिनट या उससे अधिक समय ले लेता है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद वाहन चालकों को बार-बार ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय घटकर लगभग 10 मिनट रह जाएगा। Noida News
जरूर पढ़े : नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड से जुड़ेंगे कई सेक्टर,जाम से मिलेगी राहत
नई एलिवेटेड रोड का सबसे बड़ा लाभ डीएनडी फ्लाईवे, दक्षिणी दिल्ली, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, खोड़ा और नोएडा के विभिन्न सेक्टरों से आने-जाने वाले लाखों वाहन चालकों को मिलेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्रों, आईटी हब और व्यावसायिक इलाकों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम हो जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश के अनुसार, रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक प्रस्तावित छह किलोमीटर लंबे छह लेन एलिवेटेड रोड के अलाइनमेंट को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब आईआईटी रुड़की अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगा, जिसके बाद DPR तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Noida News
एलिवेटेड रोड बनने के बाद सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, डीएनडी मार्ग, सेक्टर-57, सेक्टर-60 और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा और आसपास की आवासीय सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। Noida News
विज्ञापन