
Noida News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की बेहतरीन पुलिसिंग की पोल उस समय खुल गई, जब देर रात अपने घर लौट रहे एक युवक को एक दर्जन से अधिक लड़कों ने घेर लिया और जमकर मारपीट करने के बाद 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। युवक ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी पीड़ित की मदद करने की बजाय उसे ही धमकाया और जबरन फैसला लिखवा दिया।
मामला चौकी इंचार्ज NIB 62 क्षेत्र का है। मूल रुप से बिहार का रहने वाला मुकेश नामक युवक देर रात सेक्टर 62 से अपने घर वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि सेक्टर 62 में शंकर फास्ट फूड के मालिक समेत दस पंद्रह लड़कों ने मुकेश को घेर लिया और उसके साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट की।
बताया जाता है कि आरेापी लड़कों ने मुकेश की जेब से 25 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली। जब मुकेश शिकायत लेकर एनआईबी 62 पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने घायल युवक का मेडिकल कराने के बजाय उसे ही धमका दिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने डरा धमका कर और जेल भेजने की धमकी देकर फैसला लिखवा लिया।