
Noida News (चेतना मंच)। जर्मन की हेल्थ सेक्टर तथा मेडिकल टूरिज्म के प्रमुख संगठन के डेलीगेशन ने सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल का दौरा किया तथा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की काफी सराहना की। यह जानकारी कैलाश हॉस्पीटल एवं हार्ट इंस्टीटयूट के वरिष्ठ प्रबंधक बी.बी. जोशी ने दी।
डचलैण्ड जर्मन के एडवेक्टम समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर, डा. लार्स हॉलडंप एवं श्री मैटो फोलिसा कस्टमर केयर हेड कैलाश अस्पताल, नोएडा को देखने एवं जानकारी लेने पहुंचे। कैलाश अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर, डा. रितु वोहरा तथा डायरेक्टर डा. पल्लवी शर्मा ने कैलाश अस्पताल के बारे में डेलीगेशन को अवगत कराया एवं अस्पताल से संबंधित जानकारी दी।
वहीं उनको बताया कि किस तरह कोरोना काल में हजारों लोगों को कैलाश अस्पताल समूह ने इस महामारी से बचाया। इसके अलावा कैलाश नैचुरोपैथी एवं आयर्वेदिक संस्थानों के बारे में भी जानकारी दी। जर्मनी से आये डेलीगेशन यहां की व्यवस्था देखकर बहुत ही प्रभावित हुए तथा उन्होंने कहा कि भारत में भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता आदि बड़े शहरों के अलावा नोएडा शहर में भी कैलाश अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक उपलब्ध है। जिससे मरीजों का इलाज किया जा रहा है।