विज्ञापन
नोएडा के नागरिक जल्द ही एक बड़ी सुविधा से लाभान्वित होंगे। नोएडा वालों को यह खास सुविधा बिजली से चलने वाली बसों (इलेक्टिक बस)के रूप में मिलेगी। नोएडा में मोरना गाँव के पास स्थित रोडवेज बस अड्डे से मथुरा तथा मेरठ के लिए बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।

Noida News : नोएडा के नागरिक जल्द ही एक बड़ी सुविधा से लाभान्वित होंगे। नोएडा वालों को यह खास सुविधा बिजली से चलने वाली बसों (इलेक्टिक बस)के रूप में मिलेगी। नोएडा में मोरना गाँव के पास स्थित रोडवेज बस अड्डे से मथुरा तथा मेरठ के लिए बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इलेक्टिक बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधा पूर्ण तथा आरामदायक होगी। नोएडा से उत्तर प्रदेश तथा आसपास के प्रदेशों के लिए डीजल तथा CNG से चलने वाली बसें पहले से ही चल रही हैं। Noida News
यह भी पढ़े : नोएडा पुलिस ने दर्ज की बड़ी कामयाबी , 47 करोड़ रुपए के मामले उजागर
नोएडा से रोडवेज बसों के संचालन का पूरा कामकाज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार संभालते हैं। मनोज कुमार ने बताया है कि नोएडा डिपो से मेरठ तथा मथुरा के लिए इलेक्टिक बसें चलाने का प्रस्ताव सरकार में आगे बढ़ाया गया है। उम्मीद है कि नोएडा डिपो को जल्दी ही इलेक्टिक बसों का नया बेडा मिल जाएगा। इलेक्टिक बसों का नया बेडा मिलने पर नोएडा से मथुरा तथा मेरठ तक इलेक्टिक बसें चलाई जाएंगी। Noida News
जरूर पढ़े : खाली सीटें और सूने बस स्टॉप... नोएडा की ई-बसों में क्यों नहीं पैसेंजर?
मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में नोएडा डिपो से उत्तर प्रदेश के लगभग हर शहर के लिए बसें आती जाती हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की बसें आस-पास के प्रदेशों में भी आती जाती हैं। नोएडा डिपो से प्रतिदिन आगरा, मथुरा, ऐटा, कासगंज, बदायूँ, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रूडक़ी तथा हरिद्वार आदि शहरों के लिए बसें चलाई जाती हैं। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा डिपो को मिलाकर यहां से 305 बसों के बेड़े का संचालन किया जाता है। इलेक्टिक बसों का बेडा जोडक़र बसों के बेड़े को बढ़ाया जाएगा। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा शहर में इलेक्टिक बस सेवा शुरू हो चुकी है। नोएडा शहर में चलने वालीइलेक्टिक बस सेवा को GPS तकनीक के साथ जोड़ा गया है। GPS तकनीक के कारण नोएडा शहर में चलने वाली इलेक्टिक बसों की ट्रैकिंग आसानी से की जा सकती है। नोएडा शहर में इलेक्टिक बस सेवा 12 जून 2026 से शुरू की गई थी। शुरू में इस बस सेवा को यात्री नहीं मिल रहे थे। धीरे-धीरे नोएडा के नागरिकों ने इलेक्टिक बस सेवा का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। Noida News
नोएडा शहर में चलाई जा रही इलेक्टिक बस सेवा के लिए कुल पांच रूट निर्धारित किए गए हैं।
रूट 1: बॉटेनिकल गार्डन – परी चौक (ग्रेटर नोएडा) - इस रूट में गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सूरजपुर जैसे प्रमुख स्टॉप शामिल किए गए हैं। Noida News
रूट 2: बॉटेनिकल गार्डन – जेवर एयरपोर्ट - यह रूट सेक्टर-44, एक्सप्रेसवे, जीरो प्वाइंट, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर और रबूपुरा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा। Noida News
रूट 3: सेक्टर-37 अंडरपास – सूरजपुर - इस रूट पर छलेरा, बरौला, सेक्टर-75, सेक्टर-78, नॉर्थ आई चौक, कुलेसरा और सूरजपुर जैसे इलाके कवर किए जाएंगे। Noida News
रूट 4: बॉटेनिकल गार्डन – गाजियाबाद नया बस अड्डा - इस रूट में सेक्टर-52, सेक्टर-61, सेक्टर-62, प्रताप विहार और RRTS स्टेशन गाजियाबाद को जोड़ा गया है। Noida News
रूट 5: बॉटेनिकल गार्डन – आनंद विहार - यह रूट सेक्टर-16, नोएडा प्रवेश गेट, सेक्टर-14A, अक्षरधाम और कौशांबी होते हुए आनंद विहार बस टर्मिनल तक पहुंचेगा। Noida News
विज्ञापन