विज्ञापन
नोएडा शहर में जल्द ही एक खास कार्यक्रम धूम मचाने वाला है। इस प्रकार का कार्यक्रम नोएडा शहर में पहली बार आयोजित हो रहा है। नोएडा शहर में आयोजित होने वाले इस खास कार्यक्रम से पूरे नोएडा में जय जगन्नाथ की गूंज सुनाई देगी।

Noida News : नोएडा शहर में जल्द ही एक खास कार्यक्रम धूम मचाने वाला है। इस प्रकार का कार्यक्रम नोएडा शहर में पहली बार आयोजित हो रहा है। नोएडा शहर में आयोजित होने वाले इस खास कार्यक्रम से पूरे नोएडा में जय जगन्नाथ की गूंज सुनाई देगी। दरअसल नोएडा शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। सेक्टर-61 स्थित श्री स्वर्ण क्षेत्र भगवान जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई 2026 को निकलने वाली रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन समिति का दावा है कि इस वर्ष करीब दो हजार श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन करेंगे। Noida News
यह भी पढ़े नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! 30 से ज्यादा सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा
हिंदू सम्मेलन समिति, रॉयल गार्डन एस्टेट मंदिर समिति और सामुदायिक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह धार्मिक महोत्सव पूरे सेक्टर-61, 52, 53 और 33 सहित आसपास के क्षेत्रों को भक्तिमय वातावरण में रंग देगा। आयोजन में ओड़िया समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य समुदायों के लोग भी भाग लेंगे। नोएडा में होने वाले इस खास आयोजन की आयोजक समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मनोरंजन मोहांती हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोरंजन मोहांती ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 29 जून को देव स्नान पूर्णिमा से हो चुकी है। इसके बाद 14 जुलाई को नेत्रोत्सव एवं नवयौवन दर्शन, 16 जुलाई को मुख्य रथयात्रा, 24 जुलाई को बहुदा यात्रा, 25 जुलाई को सुना वेश तथा 27 जुलाई को नीलाद्रि बीजे का आयोजन वैदिक परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। Noida News
इसे भी पढ़े : नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को मिला न्याय,पिता हत्याकांड में 3 को उम्रकैद
आयोजन समिति की सचिव निरूपमा शर्मा और संगठन से जुड़े अमित गौतम ने बताया कि इस वर्ष भगवान का रथ घोड़ा गाड़ी के माध्यम से निकाला जाएगा। अगले वर्ष पारंपरिक भव्य रथ का निर्माण कराया जाएगा। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा, शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए लगभग 200 स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।रथयात्रा महोत्सव के दौरान 16 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक सहारनपुर के आचार्य अजय किरण द्वारा भागवत कथा एवं जगन्नाथ कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति का मानना है कि यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र रहेगा। Noida News
समिति ने इस महोत्सव में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, उपाध्यक्ष प्रमोद भल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया है। मुख्य अतिथि के नाम की घोषणा शीघ्र किए जाने की जानकारी भी दी गई है। आयोजन समिति ने नोएडावासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता के इस महापर्व को सफल बनाएं। Noida News
:
विज्ञापन