नोएडा के पत्रकारों ने लिया बड़ा फैसला, पंकज पाराशर को किया बर्खास्त
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:35 AM
Noida News : नोएडा में सक्रिय पत्रकारों ने एक बड़ा फैसला लिया है। नोएडा के सभी पत्रकारों ने एक बैठक करके नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष रहे पंकज पाराशर को क्लब से बर्खास्त कर दिया है। नोएडा के पत्रकारों ने बैठक में कहा कि बहुत ही दु:खी मन से यह कठोर फैसला लिया जा रहा है। नोएडा के पत्रकारों को देश की न्यायिक व्यवस्था तथा न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। न्यायालय से निर्दोष साबित हो जाने तक पंकज पाराशर नोएडा मीडिया क्लब से बर्खास्त रहेंगे। नोएडा के पत्रकारों ने पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने तथा पत्रकारों की मदद करने के लिए बनाए गए नोएडा मीडिया क्लब के काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले को पूरा करने के लिए नोएडा मीडिया क्लब की 9 सदस्यीय संचालन समिति बना दी गई है।
गंभीर आरोपों में नोएडा के पत्रकार पंकज पाराशर को भेजा गया है जेल
आपको बता दें कि, मंगलवार को नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने पत्रकार पंकज पाराशर को जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पंकज पाराशर तथा उसके कुछ साथी मिलकर चर्चित गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के लिए काम कर रहे थे। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने इस संबंध में एक बड़ा प्रेस नोट जारी किया है। नोएडा कमिश्नरी की तरफ से जारी प्रेस नोट को हम यहां ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं।
इस प्रकार लिखा गया है नोएडा पुलिस का प्रेस नोट
CRT टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा फर्जी न्यूज के नाम पर अवैध धन की उगाही करने वाले गैंग का पर्दाफाश तीन अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध उगाही के 6,30,000/- रुपये नकद, घटनाओं से सम्बन्धित दो लग्जरी गाडियां, गैंग सरगना की 14 गाडियों की आरसी, फोटो व हस्ताक्षर सहित पर्चा बरामद।
20.01.2025 को CRT टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा फर्जी न्यूज चलाने व गैंग सरगना रवि काना के नाम से धौंस जमाकर जान से हाथ धो बैठने की धमकी देने व फर्जी/भ्रामक न्यूज चलाने का भय दिखाकर अवैध धन की उगाही करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों 1. पंकज पाराशर पुत्र राजकरण पाराशर निवासी क्यू 42 सीनियर सिटीजन सोसायटी सेक्टर फाई-2 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतनबुद्धनगर 2.देव शर्मा पुत्र भीष्म देव शर्मा निवासी वेदपुरा थाना ईकोटेक-3 गौतमबुद्धनगर 3.अवधेश सिसोदिया पुत्र सतपाल सिसोदिया निवासी डी-84 डेल्टा-1 थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को भिन्न भिन्न स्थानों से अवैध उगाही के 6,30,000/- रुपये नकद, घटनाओं से सम्बन्धित दो लग्जरी गाडियां, गैंग सरगना रवि काना की 14 गाडियों की आरसी, 12 फोटो व हस्ताक्षर सहित पर्चा बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनका एक गिरोह है गिरोह का सरगना रवि नागर उर्फ रवि काना है। अभियुक्तगण इस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं गिरोह का सरगना वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। वर्तमान में अभियुक्तगण ही गैंग का संचालन कर रहे हैं जो रवि नागर उर्फ रवि काना के नाम से धौंस जमाकर जान से हाथ धो बैठने की धमकी देने व फर्जी/भ्रामक न्यूज चलाने का भय दिखाकर अवैध धन की उगाही करते हैं। दिनांक 08.11.2024 को अभियुक्तगण द्वारा मनोज कुमार नामक व्यक्ति को बाइट देने के नाम पर परीचौक बुलाकर अपने आप को रवि काना का आदमी बताते हुये अवैध उगाई की मांग करना न देने पर ट्राइसिटी के पोर्टल पर फर्जी/भ्रामक खबर चलाने की धमकी दी गयी एवं रुपये न देने पर शूटर भेजकर जान से मरवा देने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-32/2025 धारा 308(5) बीएनएस अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। दिनांक 20.01.2025 को CRT टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा अभियुक्तों पंकज पाराशर, देव शर्मा, अवधेश सिसोदिया को सैक्टर 37 नोएडा व ATS गोल चक्कर थाना बीटा-2 से अवैध उगाही से प्राप्त 6,30,000/- रुपये नकद, घटनाओं से सम्बन्धित दो लग्जरी गाडियां, गैंग सरगना रवि काना की 14 गाडियों की आरसी, 12 फोटो व हस्ताक्षर पर्चा सहित गिरफ्तार किया गया है ।
नोएडा के पत्रकारों की आपात बैठक में हुआ बड़ा फैसला
पंकज पाराशर के जेल जाने के बाद बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों की एक आपात बैठक हुई। इस बैठक में नोएडा के अधिकतर पत्रकारों ने भाग लिया। नोएडा के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि जब तक पंकज पाराशर न्यायालय से निर्दोष साबित नहीं हो जाता है तब तक के लिए पंकज पाराशर को नोएडा मीडिया क्लब से बर्खास्त किया जाता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि नोएडा के पत्रकारों को यह बड़ा फैसला दु:खी मन से करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नोएडा मीडिया क्लब के उपाध्यक्ष रहे रिकूं यादव को क्लब से निलंबित कर दिया गया है। नोएडा मीडिया क्लब की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है। बैठक में तय किया गया है कि नोएडा मीडिया क्लब के विधिवत चुनाव होने तक वरिष्ठ पत्रकारों की 9 सदस्यीय समिति क्लब का पूरा काम-काज संभालेगी।
बैठक में ये पत्रकार रहे मौजूद
नोएडा मीडिया क्लब की इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अनिल निगम, आरपी रघुवंशी, मनोज त्यागी, विनोद शर्मा, मुखराम सिंह, देवेंद्र बैसोया, संतोष सिंह, सुरेश चौधरी, अनिल चौधरी, संजीव यादव, विनोद राजपूत, अनुराग सिंह, मनोहर त्यागी, जेपी सिंह, राजकुमार चौधरी, भूपेन्द्र चौधरी, अमित चौधरी, अरूण सिन्हा, इमरान खान, अखलाल, वीरेन्द्र मलिक, अशोक दुबे, ए.के लाल, सुनील श्रीवास्तव, विजय गौड़, राजकुमार अग्रवाल, दानिश अली, आरबीएस यादव, संजय घोष, धीरेंद्र दीवाना, पवन त्रिपाठी, किशन शर्मा, कुणाल जायसवाल, हिमांशु शुक्ला, सुश्री सुमन चौधरी, जगदीश शर्मा, बलराम पांडेय, संजय राय, गिरीश नारायण, बलबीर सिंह, पवन राज सिंह, श्रीकांत सिंह, संजय घोष, मुकेश गुप्ता, कंचन भारद्वाज, सुरेश चौरसिया, सनम यादव, अकरम, अनीश, हिमांशु जैन, साजिद अली, रमेश शर्मा, मनोहर त्यागी, प्रमोद शर्मा, प्रमोद मिश्रा, प्रवेश चौधरी, अमर सैनी, प्रवीण बहल,अशोक दुबे, योगेश राणा, धीरेंद्र अवाना, रंजीत पांडे,अमित गुप्ता व राजेश शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। Noida News