
Noida News (चेतना मंच)। जनपद न्यायाधीश, गौतबुद्वनगर अवनीश सक्सैना के दिशा-निर्देशन तथा श्रीमती ऋचा उपाध्याय, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से निरुद्ध बंदियों के हितार्थ में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं नि:शुल्क कानूनी सहायता, बंदियों के अधिकार, आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया। शिविर में बंदियों को उनके मुकदमें में विधिक सहायता के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उक्त शिविर में श्रीमती ऋचा उपाध्याय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के साथ अरुण प्रताप सिंह, अधीक्षक, जिला कारागार व जेल स्टाफ व पीएलवी उपस्थित रहे।